फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Flight Fare from Mumbai to Prayagraj reaches 17 thousand, air travel becomes expensive before Diwali

Flight : मुंबई से प्रयागराज का किराया 17 हजार पहुंचा, दिवाली के पहले हवाई यात्रा हुई महंगी

Sun, 28 Sep 2025 02:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Sep 2025 02:28 PM IST
सार

दिवाली के पहले प्रयागराज आने वाले विमानों का किराया आसमान छूने लगा है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति मुंबई एवं बंगलूरू से प्रयागराज आने वाले विमान की है। पर्व के पहले मुंबई से आने वाले विमान का किराया 20,000 के ऊपर पहुंच गया है।

विज्ञापन
Flight Fare from Mumbai to Prayagraj reaches 17 thousand, air travel becomes expensive before Diwali
दुनिया की सबसे छोटी हवाई यात्रा - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

दिवाली के पहले प्रयागराज आने वाले विमानों का किराया आसमान छूने लगा है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति मुंबई एवं बंगलूरू से प्रयागराज आने वाले विमान की है। पर्व के पहले मुंबई से आने वाले विमान का किराया 20,000 के ऊपर पहुंच गया है।
विज्ञापन


मुंबई में कार्यरत बैहराना निवासी अभिषेक मिश्रा ने ट्रेनों में जगह न मिलने पर उन्होंने विमान से आने का कार्यक्रम बनाया लेकिन 15 से 19 अक्तूबर के बीच मुंबई से प्रयागराज का किराया किसी भी तिथि में 14 हजार से कम ही नहीं है। 18 अक्तूबर को किराया 20,403 दर्शाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी तरह पुणे में कार्यरत शिखर शर्मा ने सीधी विमान सेवा नहीं हो पाने की वजह से पुणे से लखनऊ की फ्लाइट का टिकट लिया है। वहां से वह सड़क मार्ग से प्रयागराज आएंगे। शिखर बताते हैं कि उन्हें 18 हजार रुपये खर्च करने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें पर्व से पहले मुंबई, बंगलूरू, भुवनेश्वर, हैदराबाद और दिल्ली से आने वाली फ्लाइट का किराया किसी भी तिथि में दस हजार से कम नहीं है। भुवनेश्वर से प्रयागराज आने वाली फ्लाइट का 15 अक्तूबर को किराया 19,178 दर्शाया जा रहा है।
 

शहर ---- 15 अक्तूबर ---- 16 अक्तूबर ---- 17 अक्तूबर ---- 18 अक्तूबर ---- 19 अक्तूबर

मुंबई ---- 14,723 ---- 16,301 ---- 17,645 ---- 20,403 ---- 14,723
बंगलूरू ---- 17,625 ---- 10,294 ---- 17,757 ---- 11,525 ---- 17,625

दिल्ली ---- 7,409 ---- 11,838 ---- 14,353 ---- 14,353 ---- 14,353
हैदराबाद ---- 12,883 ---- 15,381 ---- उपलब्ध नहीं ---- 16,451 - 20,513

भुवनेश्वर ---- 19,178 ---- 6,927 ---- उपलब्ध नहीं ---- 6,927 - 16,524

(नोट...किराया घट या बढ़ भी सकता है)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed