फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Five-year-old girl killed after being hit by speeding car; driver absconding.

Prayagraj : तेज रफ्तार कार की टक्कर से पांच वर्षीय बच्ची की मौत, चालक फरार

Wed, 08 Jul 2026 07:01 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करछना (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, करछना (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 08 Jul 2026 07:01 PM IST
सार

करछना थाना क्षेत्र के नरैना गांव के सामने बुधवार दोपहर तेज रफ्तार अज्ञात कार की टक्कर से पांच वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।

विज्ञापन
Five-year-old girl killed after being hit by speeding car; driver absconding.
नरैना गांव में हादसे में बच्ची की मौत के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद।

विस्तार

करछना थाना क्षेत्र के नरैना गांव के सामने बुधवार दोपहर तेज रफ्तार अज्ञात कार की टक्कर से पांच वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए वाहन की तलाश शुरू कर दी है।कोरांव थाना क्षेत्र के उमरी गांव निवासी राजेश कुमार अपनी रिश्तेदारी में नरैना गांव स्थित कुशगढ़ मंदिर के पास आए थे।

विज्ञापन


दोपहर करीब डेढ़ बजे उनकी पांच वर्षीय बेटी चाहत घर के बाहर से अचानक सड़क पर आ गई। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्ची वाहन में फंसकर करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां कुसुम देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। राजेश कुमार की छह बेटियां हैं। बड़ी बेटी अंजनी की शादी हो चुकी है, जबकि सीमा, निशा, निहारिका, मुस्कान और सबसे छोटी चाहत परिवार के साथ रहती थीं।थाना प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फरार वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed