फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Five thousand posts of teachers involved in political wrangling

सियासी खींचतान में फंसे शिक्षकों के पांच हजार पद

Sat, 16 Apr 2016 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 16 Apr 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति में सियासी दांवपेच के कारण प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था भी बेपटरी हो गई है। छह महीने से भी अधिक अवधि बीत चुकी है लेकिन सरकार आयोग में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति नहीं कर पाई है। इस खींचतान का नतीजा है कि सहायता प्राप्त कालेजों में शिक्षकों के पांच हजार से अधिक पद खाली हैं। 1652 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जरूर शुरू है लेकिन आगे की प्रक्रिया ठप है। मुश्किल यह कि आयोग में कोरम का अभाव होने की वजह से सबकुछ ठप है। ऐसे में आगामी सत्र शुरू होने से पहले नियुक्ति की संभावना भी खत्म हो गई है।
विज्ञापन


उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग में बदहाली का आलम वर्षों से है। लगातार विवाद की वजह से पूर्व में विज्ञापित दो भर्तियां निरस्त हो चुकी हैं। इसके बाद 2014 में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1652 पदों के लिए शुरू भर्ती प्रक्रिया भी फंसती दिख रही है। वर्षों से कोई भर्ती नहीं होने का नतीजा है कि असिस्टेंट प्रोफेसर के पांच हजार से अधिक पद खाली हो गए हैं। पिछले साल आयोग में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति के बाद उम्मीद जगी थी कि शिक्षकों की भर्ती जल्द हो जाएगी। शिक्षकों कमी को देखते हुए आयोग के अफसरों ने पिछले साल जुृलाई में असिस्टेंट प्रोफेसर के ढाई हजार पदों पर भर्ती की घोषणा की थी। ये पद 1652 पदों के लिए शुरू भर्ती प्रक्रिया से अलग हैं। इनके अलावा 100 प्राचार्य की भर्ती के लिए भी नोटिफिकेशन होना था लेकिन मानक का पालन नहीं होने की वजह से अध्यक्ष और तीन सदस्यों की नियुक्ति रद्द हो गई। इनकी नियुक्ति रद्द हुए भी छह महीने से अधिक समय निकल चुका है लेकिन नई तैनाती नहीं हो सकी। इसकी वजह से नौकरी की तलाश में युवा तो भटक ही रहे हैं, उच्च शिक्षा व्यवस्था भी ठगमगा गई है। इस हीलाहवाली का फायदा उठाते हुए जालसाजों ने भी युवाओं को निशाना बनाया है। उन्हाेंने फर्जी वेबसाइट बनाकर असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed