फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Five people, including a national swimmer, a police inspector and an engineer, were duped of Rs 70.16 lakh

Cyber Crime : राष्ट्रीय तैराक, दरोगा व इंजीनियर समेत पांच से 70.16 लाख ठगे, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

Sun, 21 Sep 2025 08:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Sep 2025 08:13 PM IST
सार

 एयरफोर्स में तैनात राष्ट्रीय तैराक, दरोगा व इंजीनियर समेत पांच लोगों से 70.16 लाख ठगने का मामला सामने आया है। ठगों ने शेयर बाजार में निवेश, डिजिटल अरेस्ट, फ्रेंचाइजी देने समेत अन्य तरीकों से लोगों से पैसे ऐंठे।

विज्ञापन
Five people, including a national swimmer, a police inspector and an engineer, were duped of Rs 70.16 lakh
साइबर ठगी। - फोटो : social media

विस्तार

 एयरफोर्स में तैनात राष्ट्रीय तैराक, दरोगा व इंजीनियर समेत पांच लोगों से 70.16 लाख ठगने का मामला सामने आया है। ठगों ने शेयर बाजार में निवेश, डिजिटल अरेस्ट, फ्रेंचाइजी देने समेत अन्य तरीकों से लोगों से पैसे ऐंठे। साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन कर रही है। लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, सिविल लाइंस निवासी निजी कंपनी में इंजीनियर प्रशांत कुमार ने बताया कि पीडी टंडन रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में उनका खाता है। शेयर बाजार में निवेश करने को लेकर जून में एक व्यक्ति से संपर्क हुआ। उसने खुद को जिरोधा का रजिस्टर्ड ब्रोकर बताकर लूमेन मैक्स नामक ऑनलाइन एप्लीकेशन डाउनलोड करवाया। इसके बाद ट्रेड करवाकर मुनाफा दिखाया।

विज्ञापन


जब ट्रेडिंग एप से पैसे निकालने लगे तो ब्रोकर ने अलग-अलग फीस के नाम पर और रुपये मांगे। उसने कहा कि सिक्योरिटी डिपोजिट के नाम पर पांच लाख और देने होंगे। इस तरह जालसाज ने 50 लाख ठग लिए। वहीं, पुलिस लाइन में रहने वाले दरोगा बैकुंठ नाथ पांडेय ने बताया कि जालसाज ने 27 और 28 अगस्त के बीच आठ बार में यूपीआई के माध्यम से 1.77 लाख ठग लिए। साइबर थाना प्रभारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि मोबाइल और खाता नंबर के आधार पर ठग की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन

एयरफोर्स में तैनात तैराक से 5.80 लाख हड़पे


एयरफोर्स में तैनात जींद, हरियाणा निवासी राष्ट्रीय तैराक रामफल ने बताया कि व्हाट्सएप के माध्यम से लखनऊ निवासी आसिफ आलम से जुड़ा। उसके कहने पर जरोधा काइट नामक एप्लीकेशन पर छह हजार रुपये जमाकर खाता खुलवाया। प्रोसेस पूरा होने पर एक आईडी दी गई। आसिफ ने कहा कि 5.80 लाख जरोधा काइट में जमा करोगे तो हर माह 20 फीसदी मुनाफा देता रहूंगा। झांसे में आकर उक्त धनराशि जमा कर दी। एक माह बाद पैसे नहीं आने पर फोन किया तो आरोपी ने कहा कि पैसे वापस कर दूंगा। तीन-चार माह के बाद दोबारा फोन किया तो उसने नंबर ब्लॉक कर ग्रुप से हटा दिया।

फ्रेंचाइजी के नाम पर 11.44 लाख ऐंठे

बेनीगंज निवासी अभिषेक सक्सेना ने बताया कि 16 जुलाई को दो अलग-अलग नंबरों से हल्दीराम की फ्रेंचाइजी लेने का मैसेज आया। मैसेज के नीचे हल्दीराम नाम से एक वेबसाइट भी दी गई थी। लिंक पर क्लिक कर सभी जानकारियां भर दीं। इसके अगले दिन ठग ने फ्रेंचाइजी देने के नाम पर लालच देकर बिजनेस मॉडल समझाया। इसके बाद 11.44 लाख ठग लिए।

एसपी बताकर महिला को किया डिजिटल अरेस्ट, 1.15 लाख ऐंठे

ठग ने धूमनगंज थाना क्षेत्र निवासी महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 1.15 लाख हड़प लिए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 10 सितंबर को मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन आया। उसने खुद को लखनऊ क्राइम ब्रांच एसपी आलोक पाठक बताया और कहा, तुम्हारी आपत्तिजनक फोटोग्राफ्स मेरे पास मौजूद है। इतना सुनते ही वह डर गई। इसका फायदा उठाकर जालसाज ने कई बार में 1.15 लाख ट्रांसफर करवा लिए।

जज की व्हाट्सएप डीपी लगाकर धमकाने पर केस

व्हाट्सएप पर हाईकोर्ट के जज का प्रोफाइल फोटो लगाकर धमकाने का मामला सामने आया है। निजी सचिव ने पुलिस को बताया कि दो व्हाट्सएप नंबरों पर जज का फोटो लगाया गया है। इसके माध्यम से गलत इस्तेमाल कर लोगों को डराया धमकाया जा रहा है। इससे जज की छवि खराब हो रही है। निजी सचिव की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed