Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Five new special trains for return home from abroad

Prayagraj News: परदेस से घर वापसी के लिए पांच नई स्पेशल ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Five new special trains for return home from abroad
दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की जद्दोजहद में जुटे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने पांच और स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। इन ट्रेनों का प्रयागराज के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों (जंक्शन, छिवकी और सूबेदारगंज) पर ठहराव होगा।
विज्ञापन

रेलवे के नए शेड्यूल में मालदा टाउन से शकूरबस्ती के बीच 03439 मालदा टाउन से 10 नवंबर 2026 को चलकर सूबेदारगंज स्टेशन पर रात 03:10- 03:15 बजे पहुंचेगी, जबकि वापसी में शकूरबस्ती से 11 नवंबर 2026 को चलकर गाड़ी संख्या 03440 सूबेदारगंज पर सुबह 04:30 - 04:35 बजे आएगी। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और मुजफ्फरपुर के 01081 मुंबई से छह और 10 नवंबर 2026 को चलकर अगले दिन प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर भोर में 03:40-03:45 बजे पहुंचेगी। वहीं, मुजफ्फरपुर से सात और 11 नवंबर 2026 को चलकर गाड़ी संख्या 01082 प्रयागराज छिवकी पर सुबह 09:30- 09:35 बजे आएगी।
विज्ञापन

वहीं दिल्ली और दरभंगा के बीच 04078 विशेष ट्रेन भी सूबेदारगंज स्टेशन से होकर गुजरेगी। दिल्ली से 10 नवंबर 2026 को चलने के बाद ट्रेन सूबेदारगंज पर रात 01:15 -01:20 बजे पहुंचेगी, जबकि दरभंगा से 11 नवंबर 2026 को चलकर गाड़ी संख्या 04077 अगले दिन सूबेदारगंज पर सुबह 11:10-11:15 बजे आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह गया से सात नवंबर से 28 नवंबर 2026 तक (मंगलवार और शनिवार) चलने वाली गाड़ी संख्या 03697 रात 09:25 - 09:30 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। वहीं, नई दिल्ली से आठ नवंबर से 29 नवंबर 2026 तक (बुधवार और रविवार) चलने वाली गाड़ी संख्या 03698 भोर में 02:25-02:30 बजे प्रयागराज जंक्शन पर ठहराव लेगी।

इसके अतिरिक्त, पटना से पांच से 21 नवंबर 2026 तक गाड़ी संख्या 03293 सूबेदारगंज पर रात 02:15-02:20 बजे पहुंचेगी। वहीं, आनंद विहार से 6 से 22 नवंबर 2026 तक गाड़ी संख्या 03294 सूबेदारगंज स्टेशन पर इसी समय यानी रात 02:15 से 02:20 बजे के बीच यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed