{"_id":"5ca50a19bdec22141f00f1ba","slug":"five-criminals-including-five-gangsters-who-were-going-to-rob-saraf-were-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ को लूटने जा रहे चार बदमाश समेत पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ को लूटने जा रहे चार बदमाश समेत पांच गिरफ्तार
Thu, 04 Apr 2019 01:01 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 04 Apr 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करेली पुलिस ने सराफ को लूटने जा रहे चार बदमाशों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक सराफा कारोबारी है जो चोरी का माल खरीदता था। इनके कब्जे से नगदी के साथ ही गहने बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
करेली पुलिस ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर जीटीबी नगर पानी की टंकी के पास से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें मो. अफजल, मो. जाबिर, मो. कैश, गुलफान सभी निवासी चकिया, कसारी मसारी धूमनगंज हैं। इनके पास से 15 हजार रुपये, तीन जोड़ी पायल, एक हार बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, सख्ती से पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लूट, छिनैती की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
बुधवार को भी वह नैनी के एडीए कॉलोनी स्थित मीरा ज्वैलर्स में लूट की वारदात को अंजाम देने जाने वाले थे। उनसे मिली जानकारी के आधार पर ही पुलिस ने सदियापुर निवासी सराफ मुकेश निषाद को गिरफ्तार कर उसके पास से एक जोड़ी माला बरामद की। पुलिस का दावा है कि वह आरोपियों से चोरी का माल खरीदता था। करेली पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में से अफजल व जाबिर पर दो-दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन