फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Five Corona infected, including wife of Senior Jail Superintendent of Central Jail Naini

सेंट्रल जेल नैनी के वरिष्ठ जेल अधीक्षक की पत्नी समेत पांच कोरोना संक्रमित

Sat, 08 Aug 2020 01:18 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 08 Aug 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Five Corona infected, including wife of Senior Jail Superintendent of Central Jail Naini
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
केंद्रीय कारागार नैनी के लिए शुक्रवार का दिन बड़ा चौंकाने वाला रहा। अभी तक अमूमन कोरोना संक्रमण से दूर रहे जेल के अधिकारियों एवं उनके परिवार वाले भी इस भयावह बीमारी की जद में आने लगे हैं। शुक्रवार को वरिष्ठ जेल अधीक्षक की पत्नी, जेल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक व पुरानी महिला बैरक में क्वारंटीन किए गए तीन विचाराधीन बंदियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। जिससे हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


वरिष्ठ जेल अधीक्षक की पत्नी और उनकी दोनों बेटियां रक्षाबंधन के दिन उनसे मिलने लखनऊ से नैनी सेंट्रल जेल स्थित उनके आवास पर आईं थी। जहां एहतियातन स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में वरिष्ठ जेल अधीक्षक, उनकी पत्नी एवं दोनों बेटियों ने कोरोना चेकअप कराया था। जिसमें वरिष्ठ जेल अधीक्षक और दोनों बेटियों की रिपोर्ट तो निगेटिव आ गई लेकिन उनकी पत्नी की रिपोर्ट पाजिटिव आ गई है।
विज्ञापन


इसी क्रम में जेल अस्पताल के एक चिकित्साधिकारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनके अलावा पुरानी महिला बैरक में रखे गए तीन विचाराधीन बंदियों की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। हालांकि ये तीनों कैदी हाल ही में पुलिस के जरिए जेल भेजे गए थे, जिन्हें क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed