फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Five companies bid for the redevelopment of the junction

Prayagraj : जंक्शन के पुनर्विकास के लिए पांच कंपनियों ने लगाई बोली, 559 करोड़ होंगे खर्च

Tue, 09 Aug 2022 10:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 09 Aug 2022 10:56 AM IST
सार

प्रयागराज जंक्शन का 859 करोड़ की लागत से पुनर्विकास होना है। इसकेे लिए एक अगस्त को ई-निविदा के जरिए बोली लगाई गई। 20,483 स्क्वायर मीटर एरिया में जंक्शन के पुनर्विकास का काम 48 माह में होना है

विज्ञापन
Five companies bid for the redevelopment of the junction
Prayagraj News : प्रस्तावित प्रयागराज जंक्शन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नए भारत का नए स्टेशन के रूप में विकसित होने वाले प्रयागराज जंक्शन के पुनर्विकास के कार्य ने एक और सीढ़ी चढ़ी है। विरासत भी विकास भी की थीम पर जंक्शन के पुनर्विकास के लिए पांच कंपनियों ने बोली लगाई है। सोमवार को जब निविदा खुली तो तस्दीक हुई कि जंक्शन के विकास के लिए पांच कंपनियों ने अपनी दिलचस्पी दिखाई है।

विज्ञापन



दरअसल, प्रयागराज जंक्शन का 859 करोड़ की लागत से पुनर्विकास होना है। इसकेे लिए एक अगस्त को ई-निविदा के जरिए बोली लगाई गई। 20,483 स्क्वायर मीटर एरिया में जंक्शन के पुनर्विकास का काम 48 माह में होना है। अब टेंडर कमेटी पांचों कंपनियों में से सर्वाधिक बोली लगाने वाली कंपनी को जंक्शन के पुनर्विकास का काम देगी।
विज्ञापन



ई निविदा केे जरिए जिन कंपनियों ने बोली लगाई उसमें नासिक की अशोका बिल्डिकान लिमिटेड, हैदराबाद की डीईसी इंफ्रास्ट्रक्चर  एंड प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड , अहमदाबाद की दिनेश चंद्र आर. अग्रवाल इंफ्राकान प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की गिरधारी लाल कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड एवं इरोड तमिलनाडु की यूआरसी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड ने बोली लगाई है। अब इन्हीं पांच कंपनियों में से किसी को जंक्शन के पुनर्विकास की जिम्मेदारी मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



जंक्शन पर होने हैं ये काम  
पिछले माह ही भविष्य के प्रयागराज जंक्शन की रेलवे बोर्ड द्वारा प्रतीकात्मक तस्वीर जारी की गई थी। यहां यात्रियों को एयरपोर्ट सरीखी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। बहुमंजिली बिल्डिंग में पार्किंग, फूडकोर्ट और यात्रियों के लिए अन्य विश्वस्तरीय सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसमें यात्रियों के लिए स्काईवॉक, एस्केलेटर और लिफ्ट भी लगाई जाएगी। 


72-72 मीटर दो कांकोर्स (हालनुमा परिसर) बनेंगे। जंक्शन के मुख्य द्वार पर लॉबी और बैगेज स्कैनर के साथ ही सुरक्षा के लिए हेल्प डेस्क भी रहेगी। यात्रियों के लिए फूड कोर्ट और शॉपिंग कांप्लेक्स आदि का निर्माण होगा। सौर ऊर्जा के प्रयोग से ही इसे चमकाने का तैयारी रेलवे ने की है। 



प्रयागराज जंक्शन के पुनर्विकास के लिए पांच कंपनियों ने बोली लगाई है। अब आगे की प्रक्रिया टेंडर कमेटी द्वारा की जाएगी। -डॉ. शिवम शर्मा, सीपीआरओ, उत्तर मध्य रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed