फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fishing leases will be allocated for six rivers.

Prayagraj News: छह नदियों में आवंटित किए जाएंगे मत्स्य आखेट के लिए पट्टे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Fishing leases will be allocated for six rivers.
अब छह नदियों में मत्स्य आखेट के लिए पट्टा आवंटित किया जाएगा। इनमें गंगा, यमुना, वरुण, मनैसता, टोंस व बेलन नदी शामिल हैं। पहली बार इन जल क्षेत्रों को 38 जोन में बांटकर नीलामी के माध्यम से पट्टे आवंटित किए जाएंगे। इससे मछुआरों के साथ मत्स्य विभाग के लिए भी आय के स्रोत बढ़ेंगे।
विज्ञापन

निर्धारित किए गए जोन तीन से आठ किमी लंबे हैं और प्रत्येक जोन आवंटन के लिए अलग-अलग न्यूनतम नीलामी मूल्य निर्धारित किया गया है। ये जोन तहसील मेजा, कोरांव, हंडिया, बारा, सदर एवं फूलपुर में हैं। तहसील सदर के तहत यमुना में मैनापुर/असरावेखुर्द से बिसौना तक पांच किमी और आदमपुर से करहेंदा तक तीन किमी लंबा जोन बनाया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह बारा तहसील के तहत यमुना में ही इरादतगंज से देवरिया तक पांच किमी, कंजासा उपरहार से जगदीशपुर तक पांच किमी, कचरा से मानपुर तक पांच किमी, मझझायारी से चायल तक पांच किमी, अमिलिया तरहार से सेमरी तरहार तक पांच किमी और पड़ुआ से प्रतापपुर तक चार किमी लंबा जोन निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेजा तहसील के तहत में गंगा व टोंस नदी में 10 जोन निर्धारित किए गए हैं, करछना तहसील के तहत यमुना, टोंस व गंगा में आठ जोन, हंडिया तहसील के तहत गंगा में दो जोन बनाए गए हैं। इसी तरह कोरांव तहसील के तहत बेलन व टोंस नदी, फूलपुर तहसील के तहत गंगा, वरुणा और मनसैता नदी में भी अलग-अलग जोन बनाए गए हैं।

पट्टे नीलामी के माध्यम से आवंटित किए जाएंगे जिसके लिए अलग-अलग न्यूनतम मूल्य निर्धारित किया गया है। बेलन नदी में बनाए गए अलग-अलग जोन के लिए सर्वाधिक 54285 रुपये न्यूनतम नीलामी मूल्य निर्धारित किया गया है। वहीं, अन्य जोन के लिए अलग-अलग मूल्य निर्धारित है। न्यूनतम नीलामी मूल्य 20360 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed