फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fishermen killed dolphin and eaten in Kaushambi forest department woke up after the photo went viral one arres

जल की रानी को बनाया निवाला: यूपी में डॉल्फिन मारकर खा गए मछुआरे, फोटो वायरल होने पर जागा वन विभाग; एक गिरफ्तार

Mon, 24 Jul 2023 10:09 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नेवादा (कौशाम्बी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नेवादा (कौशाम्बी) Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 24 Jul 2023 10:09 PM IST
सार

23 जुलाई की रात सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी हो सकी।

विज्ञापन
Fishermen killed dolphin and eaten in Kaushambi forest department woke up after the photo went viral one arres
डॉल्फिन का शिकार कर लेकर जाते मछवारे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज स्थित कौशाम्बी के पिपरी कोतवाली के नासिर पुर गांव के पास यमुना से मछुआरों ने डॉल्फिन का शिकार कर अपना निवाला बना लिया। उसे पकड़कर ले जाने का फोटो वायरल होने पर पांच के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया।

विज्ञापन

चायल के वन रेंजर रवींद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 जुलाई की सुबह नौ से 10 बजे के बीच नसीरपुर गांव के मछुआरे रंजीत कुमार, संजय, दीवान, बाबाजी व गेंद लाल यमुना नदी में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपने जाल में वन्य संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत अनुसूची 1 के भाग 5/8 घ में वर्णित गैजेटिक डॉल्फिन (प्लैटनिस्टा गैजेटिका) को फंसा लिया। आरोपी उसका शिकार कर नदी से बाहर ले आए। इसका किसी ने मोबाइल से वीडियो व फोटो बना लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि यमुना नदी से मिली डॉल्फिन को मारकर इन मछुआरों ने अपना निवाला बना लिया। 23 जुलाई की रात सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी हो सकी। सोमवार को वह बीट प्रभारी वन दरोगा राम प्रकाश रावत के साथ नसीरपुर गांव पहुंचे। जांच के बाद वन विभाग की टीम ने रंजीत को पकड़ कर पिपरी कोतवाली के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

वन रेंजर की तहरीर पर पुलिस ने वन संरक्षण अधिनियम की धारा 1972 की धारा 9, 39, 50, 51(1) के तहत के तहत नामजद पांचों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस शेष चार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर श्रवण सिंह ने बताया कि वन रेंजर की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी रंजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed