फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   First time online medical memo in RRC.

आरआरसी में पहली बार ऑनलाइन मेडिकल मेमो

Sun, 16 Jun 2019 12:10 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Jun 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
First time online medical memo in RRC.
rrc

रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) प्रयागराज ने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए पहली बार ऑनलाइन मेडिकल मेमो की व्यवस्था की है। पिछले कुछ दिनों से चले रहे ग्रुप डी अभ्यर्थियों के डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन में अभ्यर्थियों कोे मेडिकल मेमो ऑनलाइन कर दिया है। पूर्व में यह व्यवस्था मैनुअली ही थी। इस वजह से उसमें गड़बड़ी की गुंजाइश रहती थी।

विज्ञापन


दरअसल, ग्रुप डी की शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद सफल अभ्यर्थियों को डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए मैनुअली मेडिकल मेमो अब तक भरना होता था। इस वजह से कुछ अभ्यर्थी मेडिकल मेमो में गड़बड़ी कर देते थे। लेकिन, इस बार आरआरसी ने भर्ती प्रक्रिया के आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा भरे गए डाटा को ही मेडिकल मेमो से लिंक कर दिया। आरआरसी चेयरमैन विवेक प्रकाश के मुताबिक इस व्यवस्था से परीक्षा प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता रहेगी। इसके पूर्व मैनुअली व्यवस्था में अभ्यर्थी आवेदनपत्र के दौरान भरे गए तमाम डाटा बदल देते थे, लेकिन अब ये संभव नहीं है। अभ्यर्थी ने जो डाटा आवेदनपत्र भरने के दौरान भरे थे, वही डाटा उसके मेडिकल मेमो में रहेंगे। इसके अलावा शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी की फोटो जो आरआरसी की ओर से ली गई थी, वही फोटो चेस्ट नंबर के साथ मेडिकल मेमो में रहेगी। देश में पहली बार आरआरसी प्रयागराज ने यह व्यवस्था की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed