{"_id":"60f4663b8ebc3e736850e824","slug":"first-the-teacher-after-being-trapped-in-the-love-trap-then-the-minor-daughters-harassment","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमजाल में फंसाकर पहले शिक्षिका, फिर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमजाल में फंसाकर पहले शिक्षिका, फिर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म
Sun, 18 Jul 2021 11:04 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:04 PM IST
सार
- एबीएसए कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है आरोपी, तलाश शुरू
विज्ञापन
harassment
विस्तार
कोतवाली में शिक्षिका को प्रेमजाल में फंसाने के बाद उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शिक्षिका का आरोप है कि बेटी का मोबाइल चेक करने पर इस बात की जानकारी हुई। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षा विभाग में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली निवासी शिक्षिका अतरसुइया स्थित स्कूल में तैनात है। चार साल पहले उसका अपने पति से अलगाव हो गया। जिसके बाद वह बेटी को साथ लेकर पति से अलग रहने लगी। इसी दौरान शिक्षा विभाग में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जोगेंद्र से उसकी मुलाकात हुई। जिसने अपनी बातों में फंसाकर उससे करीबी गांठ ली।
फिर घर पर भी आने लगा और शारीरिक संबंध भी बनाए। शिक्षिका का आरोप है कि एक दिन उसने अपनी बेटी का मोबाइल चेक किया तो कुछ अश्लील तस्वीरें व चैटिंग मिली। पूछने पर बेटी ने बताया कि जोगेंद्र ने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। कोतवाली इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। ब्यूरो