फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   First dressing of head of Gunja injured by generator, black spots found in head, will be treated today

प्रयागराज : जनरेटर से घायल गुंजा के सिर की हुई पहली ड्रेसिंग, सिर में पाए गए काले धब्बे, आज किया जाएगा इलाज

Fri, 26 May 2023 05:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 26 May 2023 05:41 PM IST
सार

डीजे की धुन पर डांस करते वक्त पांच दिन पहले जनरेटर के पंखे में बाल फंसने से हादसे का शिकार हुई हाईस्कूल की छात्रा गुंजा के सिर की पहले ड्रेसिंग शुक्रवार को हुई। ड्रेसिंग के दौरान ही पता चला कि उसके सिर में कई काले धब्बे पड़ गए हैं। 

विज्ञापन
First dressing of head of Gunja injured by generator, black spots found in head, will be treated today
जनरेटर में बाल फंसने से घायल गुंजा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

डीजे की धुन पर डांस करते वक्त पांच दिन पहले जनरेटर के पंखे में बाल फंसने से हादसे का शिकार हुई हाईस्कूल की छात्रा गुंजा के सिर की पहले ड्रेसिंग शुक्रवार को हुई। ड्रेसिंग के दौरान ही पता चला कि उसके सिर में कई काले धब्बे पड़ गए हैं। काले धब्बे के कारण संक्रमण फैलने का भी खतरा बढ़ गया है।

अस्पताल संचालक डॉ. एसएन यादव ने बताया कि शनिवार को उसके सिर में पड़े काले धब्बे को प्लास्टिक सर्जन आपरेशन कर निकालेंगे। संक्रमण के डर से अस्पताल के चिकित्सको ने उसे आईसीयू से वार्ड में भी शिफ्ट नहीं किया। अभी कुछ दिन और गुंजा को आईसीयू में ही रखा जाएगा।

विज्ञापन

 

गंगापार के सैदाबाद के ढोकरी गांव में 22 मई को निशान ले जाते वक्त डीजे की धुन पर डांस कर रही 16 वर्षीय गुंजा के बाल जनरेटर के पंंखे में फंस गए थे। इससे किशोरी के बाल, सिर, माथे और गर्दन के कुछ हिस्से की चमड़ी समेत उखड़ गए थे। खून से लथपथ 16 साल की गुंजा को हनुमानगंज के बीकापुर गांव स्थित गामा चिकित्सा संस्थान में कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर में लगे हैं सात सौ से अधिक टांके

अस्पताल में तकरीबन तीन घंटे तक चले आपरेशन के बाद गुंजा के सिर में 700 से अधिक टांके लगाए गए। तब जाकर उसकी जान बचाई जा सकी। दूसरे दिन उसे होश आया था। पैसे के अभाव के कारण सीएमओ डॉ. अंशु पांडेय के निर्देश पर गुंजा का सिटी स्कैन शहर के स्कैनिंग सेंटर में नि:शुल्क कराया गया। सिटी स्कैन की रिपोर्ट से पता चला कि उसके सिर के बाएं हिस्से की हड्डी टूट गई है। साथ ही सिर के कुछ हिस्से में सूजन भी है। शुक्रवार को गुंजा के सिर की पहली ड्रेसिंग की गई।

ड्रेसिंग के दौरान ही पता चला कि सिर के बीच के एक हिस्से में कई काले धब्बे पड़ गए हैं। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। गामा चिकित्सा संस्थान के संचालक डॉ. एसएन यादव ने बताया कि शनिवार को प्लास्टिक सर्जन आपरेशन कर सिर में आए काले धब्बे को निकालेंगे। काले धब्बे निकालने के बाद आगे का उपचार किया जाएगा। संक्रमण के डर से ही गुंजा को अभी आईसीयू वार्ड में ही रखा जाएगा। डॉ. एसएन यादव ने बताया कि गुंजा के सिर की अभी कई ड्रेसिंग की जाएगी। उसे अस्पताल से डिस्चार्ज करने में दो सप्ताह से ज्यादा का वक्त लग सकता है।

शहर की मुसलिम महिला आर्थिक मदद लेकर अस्पताल पहुंची, परिजनों को बंधाया ढांढस

हादसे में गंभीर रुप से जख्मी गुंजा के उपचार के लिए लोगों के आर्थिक मदद देने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को शहर की एक मुसलिम महिला आर्थिक मदद लेकर हनुमानगंज के अस्पताल पहुंची। इस दौरान उसने गुंजा के मां-बाप को ढांढास भी बंधाया। मुसलिम महिला ने गुंजा के परिजनों को बतौर आर्थिक मदद 15 हजार रुपये प्रदान किया।

नाम न बताने की शर्त पर महिला ने परिजनों को आगे भी आर्थिक मदद किए जाने का आश्वासन दिया है। इसके पहले नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय के सचिव मनीष मिश्र, फूलपुर सांसद केसरी देवी पटेल, फूलपुर विधायक प्रवीण सिंह पटेल के प्रतिनिधि टीएन सिंह, रिटायर्ड बैंक अफसर अरविंद पांडेय भी गुंजा के परिजनों को आर्थिक मदद कर चुके है। फूलपुर विधायक प्रवीण सिंह पटेल ने तो उसके ईलाज में आने वाले पूरे खर्च को विधायक निधि से देने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed