फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Firing surrounded the car, the young man got shot

कार को घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक को लगी गोली

Tue, 24 Aug 2021 01:01 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Tue, 24 Aug 2021 01:01 PM IST
सार

जेठवारा थाना क्षेत्र के सरायमकई की प्रधान अबादुल निशा का पुत्र अयाज अहमद सोमवार की शाम अपने दोस्त मो. जैद (28) के साथ कार से घर जा रहा था।

विज्ञापन
Firing surrounded the car, the young man got shot
जेठवारा थाना क्षेत्र के सराय मकई में ग्रामीणों द्वारा तोड़ी गयी बदमाशों की बाइक। संवाद - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

जेठवारा इलाके में सोमवार शाम घर जा रहे प्रधानपुत्र की कार को घेरकर तीन बाइक से पहुंचे छह लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान प्रधानपुत्र के साथ कार में रहे युवक को गोली लग गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। उधर, घटना के बाद ग्रामीणों ने दो हमलावरों को दबोच लिया। जमकर पिटाई करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


जेठवारा थाना क्षेत्र के सरायमकई की प्रधान अबादुल निशा का पुत्र अयाज अहमद सोमवार की शाम अपने दोस्त मो. जैद (28) के साथ कार से घर जा रहा था। गांव के समीप ईंट-भट्ठे के सामने पहुंचने पर तीन बाइक से आए छह बदमाशों ने प्रधानपुत्र को निशाना बनाते हुए कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में प्रधानपुत्र अयाज अहमद तो बाल-बाल बच गया, लेकिन उसके दोस्त फैज के सिर में गोली लग गई। आननफानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


उधर, फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने हमलावरों को दौड़ा लिया। दो हमलावरों को लोगों ने दबोच लिया। ग्रामीणों ने हमलावरों की जमकर धुनाई करते हुए उनके पास से बरामद दो बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस दोनों हमलवारों को जेठवारा थाने ले गई। गिरफ्त में आए दोनों हमलावर नगर कोतवाली के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनदहाड़े प्रधानपुत्र व उसके दोस्त पर हुई फायरिंग से ग्रामीणों में आक्रोश है। जेठवारा एसओ ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट के बाद घटना हुई है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

जेठवारा थाना क्षेत्र के सराय मकई में ग्रामीणों द्वारा तोड़ी गयी बदमाशों की बाइक। संवाद

जेठवारा थाना क्षेत्र के सराय मकई में ग्रामीणों द्वारा तोड़ी गयी बदमाशों की बाइक। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed