फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Firing in broad daylight on a young man sitting in the printing press

भाड़े के शूटरों ने दिनदहाड़े हिस्ट्रीशीटर पर बरसाई गोलियां

Wed, 27 Nov 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Firing in broad daylight on a young man sitting in the printing press
खुल्दाबाद के अटाला में टीपू (24) नाम के अपराधी पर दिनदहाड़े फायरिंग की गई। घटना के बाद भागते वक्त एक बदमाश पकड़ लिया गया जिसको भीड़ ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। उसके साथ ही भुक्तभोगी को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर मामले में परिजनों ने दो नामजद समेत तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

टीपू अटाला का रहने वाला है। जिसका पिता जफर अटाला में इस्लाम पार्क के पास प्रिंटिंग प्रेस चलाता है। उसने बताया कि मंगलवार शाम 4.30 बजे के करीब वह प्रेस के भीतर था। जबकि, टीपू बाहर बैठा था। अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो वह भागकर बाहर आया। देखा कि बदमाशों ने उसके बेटे को गोली मार दी थी और वह लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा था। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे तीन बदमाशों ने ललकारने पर उस पर भी असलहा तान लिया। जफर ने शोर मचाते हुए उन्हें खदेड़ा तो आसपास के लोग भी दौड़े। इस पर दो बदमाश तो निकल भागे, लेकिन एक को दबोचकर भीड़ ने जमकर पीट दिया। बेतहाशा पिटाई से उसे काफी चोटें आईं। तब तक घरवाले घायल टीपू को लेकर निजी अस्पताल गए, जहां से उसे एसआरएन रेफर कर दिया गया। एसआरएन में सीटी स्कैन के बाद पता चला कि गोली टीपू के चेहरे को छूकर निकल गई है। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावर को कॉल्विन अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में उसने अपना नाम मुमताज मैदागिन निवासी मुगलसराय बताया है। उसका कहना है कि जख्मी होने के कारण आरोपी से ज्यादा पूछताछ नहीं की जा सकी। उससे पूछताछ के बाद ही वजह सामने आ सकेगी।
विज्ञापन

टॉप 10 अपराधियों में शुमार है नाम
खुल्दाबाद पुलिस ने बताया कि घायल टीपू थाने के टॉप 10 अपराधियों में शामिल है। उस पर लूट, गैंगस्टर, हत्या का प्रयास के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की मानें तो कुछ दिन हाल ही में वह जेल से छूटकर आया था। परिजनों ने शाहगंज निवासी फहद व अरमान को नामजद किया है। जांच में सामने आया है कि दोनों से भुक्तभोगी टीपू की पुरानी रंजिश है। पिछले साल अरमान पर फायरिंग हुई थी जिसमें टीपू का नाम आया था। जिसमें उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया था। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed