फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Firing and cross FIR in Bmbaji

फायरिंग और बमबाजी में क्रास एफआईआर

Mon, 13 Jul 2015 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 13 Jul 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। कटरा में कारपेंटरी चौराहे के पास शनिवार रात दो पक्षों के बीच जनरेटर से मुफ्त बिजली देने को लेेकर हुई फायरिंग और बमबाजी के मामले में कर्नलगंज पुलिस ने क्रास एफआईआर दर्ज कर लिया है। एक पक्ष की तहरीर पर चार और दूसरे पक्ष की तहरीर पर पांच के खिलाफ रिपोर्ट हुई है। वहीं गोली से घायल जनरेटर मालिक राजकुमार और मारपीट में घायल सब्जी विक्रेता अजय की हालत में सुधार है।
विज्ञापन


जनरेटर मालिक राजकुमार और अजय उर्फ  अज्जू के बीच शनिवार रात जनरेटर से मुफ्त बिजली देने को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसमें दोनों घायल हुए थे। इस मामले में अजय के पिता की तहरीर पर अनमोल, राजकुमार, राजू, संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं राजकुमार की तहरीर पर रोहित कुमार, मेजर यादव, मो. कलीम, अजय और अज्जू पर एफआईआर हुई है। एसएसआई बीपी त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रास एफआईआर लिखकर जांच की जा रही है। घायलों की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed