फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   firing after dispute between two groups three arrested

दो गुटों में विवाद के बाद फायरिंग, तीन गिरफ्तार

Sun, 21 Jun 2020 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
firing after dispute between two groups three arrested
दारागंज के पूरा पड़ाइन में दो गुटों में विवाद के बाद फायरिंग की गई। इसमेेें कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन मोहल्ले में दहशत फैल गई। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पूरा पड़ाइन मोहल्ले में रहने वाले राहुल सोनकर का मोहल्ले में ही रहने वाले गोलू भारतीय, अल्लापुर निवासी सुधीर व शुभम से शुक्रवार रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसमें आरोपियों ने फायर झोंक दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर जुटे मोहल्ले के लोगों ने हमलावरों को पकड़ लिया और सूचना देकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उनके कब्जे से दो तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है।
विज्ञापन

अवैध वसूली में होमगार्ड सस्पेंड
बारा में ड्यूटी के दौरान वसूली करने के आरोप में होमगार्ड को निलंबित करने की संस्तुति की गई है। अफसरों के मुताबिक, 17 जून को बारा में तहसील तिराहा बैरियर पर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक दो होमागार्डों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसी दौरान सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक होमगार्ड ट्रक चालक से रुपये लेते दिखाई पड़ रहा था। एसएसपी की ओर से जानकारी दी गई कि जांच में पाया गया कि उक्त होमगार्ड कमलेश पांडेय है। उसे निलंबित करने के लिए जिला कमांडेंट होमगार्ड को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता को धमकाने में ठेकेदार नामजद
जार्जटाउन में विद्युत विभाग अफसर आनंद पांडेय को उनके कार्यालय में घुसकर धमकाया गया। जिसमें दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मूल रूप से नोएडा के रहने वाले आनंद पांडेय विद्युत विभाग में अधीक्षण अभियंता हैं जो जार्जटाउन स्थित कार्यालय में तैनात हैं। उनका आरोप है कि शनिवार दोपहर वह अधिशासी अभियंता कार्यालय में थे तभी ठेकेदार सचिन मिश्रा व मोनू दुबे तीन-चार अन्य साथियों संग आए और गालीगलौज करते हुए उन्हें धमकाने लगे। आरोपियों के जाने के बाद उन्होंने थाने पहुंचकर तहरीर दी। जार्जटाउन पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed