फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Firing after a fight between two groups in Govindpur, one person got shot

Prayagraj News: गोविंदपुर में दो गुटों में मारपीट के बाद फायरिंग, एक को लगी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Firing after a fight between two groups in Govindpur, one person got shot
विज्ञापन

गोविंदपुर कबाड़ वाली गली में शुक्रवार रात दो गुटों में विवाद जमकर बवाल हो गया। मामला इतना बढ़ा कि मारपीट के बाद फायरिंग कर दी गई। घटना में चिल्ला निवासी शुभम (23) की हाथ में गोली लगी तो वहीं टीवी कॉलोनी के रहने आदर्श चौधरी (25) के सिर पर पत्थर मारकर जख्मी कर दिया गया। एसआरएन में दोनों को भर्ती करवाया गया है, जहां इनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

शुक्रवार रात करीब 11 बजे गोविंदपुर से से अपट्रान चौराहे मार्ग जाने वाले मार्ग के पास शुभम अपनी बहन रजनी के घर के पास था। इसी दौरान आदर्श चौधरी से किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। गली में अंधेरा छाया हुआ था। इस दौरान पत्थरबाजी होने लगी। तभी लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी। देखा कि आदर्श और शुभम दोनों जमीन पर जख्मी हालत में पड़े हैं। शुभम के हाथ में गोली लगी हुई थी। जबकि आदर्श के सिर पर पत्थर पटका हुआ था। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को बयान में शुभम ने बताया कि उसपर गोली क्यों चलाई गई कि उसे कुछ नहीं पता है। वहीं, पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed