फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fireworks on Priyanka's birthday, resolution of solidarity

कांग्रेस महासचिव प्रियंका के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने काटा केक

Mon, 13 Jan 2020 01:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Fireworks on Priyanka's birthday, resolution of solidarity
Fireworks on Priyanka's birthday, resolution of solidarity - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर रविवार को कांग्रेसियों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। साथ ही संगठन को ताकत देने का आह्वान भी किया। नेताओं ने कहा कि प्रियंका को जन्मदिन का सबसे बड़ा तोहफा आगामी विस चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत बनाना होगा। इस मौके पर नेताओं ने एकजुट होकर विरोधी ताकतों से लड़ने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जीरो रोड स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। कांग्रेस जनों ने इस मौके पर प्रियंका को इंदिरा गांधी जैसी जुझारू और जनप्रिय नेता बताया। कहा कि वह विभाजनकारी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब लगातार दे रही हैं। इससे कांग्रेसियों के हौसले बुलंद हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राम किशुन पटेल, फुजैल हाशमी,किशोर वार्ष्णेय, अंशुमान पटेल, हरिकेश त्रिपाठी, कंदर्प नारायण मिश्रा, परवेज सिद्दीकी, हरदेव सिंह, अरशद अली, कैफ वारसी, अजय प्रकाश सरोज, दिलावर हुसैन, धीरज विश्वकर्म्रा, गोविंद सिंह, सुनी कुमार समेत तमाम नेता उपस्थित थे। उधर, सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे पर महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रियंका के जन्मदिन पर 2022 के विस चुनाव में यूपी में सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस कांग्रेसी गंगा की बेटी के रूप में प्रियंका के पोस्टर लहरा रहे थे। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष नफीस अनवर, मुकुंद तिवारी, हसीब अहमद, अल्पना निषाद, आब्दी इलाहाबादी, शकील अहमद, पूनम सिंह, रिंकू तिवारी, नागेंद्र मिश्रा समेत तमाम लोग उपस्थित थे।

Fireworks on Priyanka's birthday, resolution of solidarity

Fireworks on Priyanka's birthday, resolution of solidarity- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed