फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fire in two showrooms due to short circuit, loss of millions

शार्ट सर्किट से दो शोरूम में लगी आग, लाखों का नुकसान

Fri, 20 Dec 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Fire in two showrooms due to short circuit, loss of millions
कुंडा के नबाबगंज चौराहे पर संदिग्ध परिस्थित में दुकान में आग लगने से जले सामान। - फोटो : PRATAPGARH
शार्ट सर्किट से लगी आग से दो शोरूम जलकर राख हो गए। रात में सूचना पर पुलिस के साथ ही तीन-तीन जगहों से फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां पहुंचीं। हालांकि रात का समय होने के चलते आग पर काबू पाने में काफी समय लग गया। दोनों शोरूम में लाखों रुपये के सामान जलकर राख हो गए। इसमें एक शोरूम के मालिक की एक बाइक भी शामिल है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र चौराहे के पास ही रईस अहमद पुत्र हाजी निहाल का इलेक्ट्रानिक शोरूम था। इसमें शादी संबंधित सभी सामान उपलब्ध कराए जाते थे। बुधवार की रात लगभग 12 बजे शार्टसर्किट के चलते शोरूम में आग लग गई। आग और धुआं बाहर फैला तो लोगों को इसकी जानकारी हुई। शोरशराबे पर शोरूम के पास ही सो रहे उनके दो अमजद हुसैन व समद हुसैन उठे और रईस अहमद को जगाकर इसकी जानकारी दी। इस पर घर के सभी परिजन बाहर आ गए।
विज्ञापन

इस दौरान चारों तरफ धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा था। पड़ोसियों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची संग्रामगढ़, कुंडा, एनटीपीसी ऊंचाहार की फायर ब्रिग्रेड की गाडिय़ों ने आग को काबू में करने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान पानी खत्म हो गया। बाद में नहर से पानी भरकर काम चलाया गया। इसी दौरान फोन करके बिजली भी कटवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शोरूम के अंदर रखी आलमारी, फ्रिज, कूलर, पंखा, वाशिंग मशीन, गद्दे, एलईडी, बेड, सोफासेट, सिलाई मशीन, नई बुलेट मोटरसाइकिल जलकर राख हो गई। रईस अहमद के मुताबिक उसके लगभग 25 लाख रुपये के सामान जले हैं। उनके शोरूम के बगल में ही मानिकपुर निवासी तारिक अहमद ने रेडीमेड कपड़े की दुकान खोल रखी थी।

आग बढने के दौरान उसकी भी दुकान जल गई। आग के दौरान फ्रिज के गैस टैंक पटाखे की तरह फट रहे थे। सूचना पर नवाबगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को आग से दूर करती रही। शोरूम की छत पूरी तरह से चटक गई है। वह किसी भी समय गिर सकती है। गुरुवार की सुबह दस बजे तक तहसील का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी व लेखपाल नहीं पहुंचा। इसको लेकर व्यवसायियों में नाराजगी रही।

कुंडा के नबाबगंज चौराहे पर संदिग्ध परिस्थित में दुकान में आग लगने से जले सामान।

कुंडा के नबाबगंज चौराहे पर संदिग्ध परिस्थित में दुकान में आग लगने से जले सामान।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed