फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   fire in a moving car in jhunsi

झूंसी में चलती कार में लगी आग, मच गया हड़कंप

Wed, 20 Nov 2019 12:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 20 Nov 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
fire in a moving car in jhunsi
demo pic - फोटो : अमर उजाला

प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर झूंसी पुलिस बूथ के पास मंगलवार की रात चलती कार में अचानक  आग लग गई। कार सवार चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन


घटना से हाइवे पर काफी देर तक हड़कंप मचा रहा। सूचना दिए जाने के तकरीबन डेढ़ घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। मौके पर लोग भी जुटे रहे। साथ ही यातायात भी बाधित रहा। 
विज्ञापन


हाइवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही रात तकरीबन सवा ग्यारह बजे आवास विकास कालोनी निवासी कार चालक अनवर शहर से झूंसी वापस लौट रहा था। जीटी रोड पर पुलिस बूथ के पास पहुंचने पर अचानक कार के अगले हिस्से से धुआं उठने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक कार चालक अनवर कुछ समझ पाता। वाहन से आग की लपटें निकलने लगी। कार चालक ने चलती कार से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। 

तकरीबन डेढ़ घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग की लपटों पर काबू पाया। हादसे से जीटी रोड पर काफी देर तक अफरा तफरी मची रही। साथ ही यातायात भी बाधित रहा। हाइवे के दोनों ओर वाहनों को लंबी कतार लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed