फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fire broke out in the Cantt area in front of High Court Gate No. 2, panic arose after seeing the smoke rising

Prayagraj: हाईकोर्ट के गेट नंबर दो के सामने कैंट एरिया में लगी आग, धुएं का गुबार उठता देख मची अफरा-तफरी

Wed, 26 Mar 2025 03:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 26 Mar 2025 03:12 PM IST
सार

पोलो ग्राउंड के सामने इलाहाबाद हाईकोर्ट के गेट नंबर दो के ठीक सामने कैंट एरिया में बुधवार को आग लग गई। धुएं का गुबार और आग की लपटें देख लोगों में खलबली मच गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। यह आग न्यू कैंट में कमांडर वर्क्स इंजीनियर के कंपाउंड में लगी है।

विज्ञापन
Fire broke out in the Cantt area in front of High Court Gate No. 2, panic arose after seeing the smoke rising
कैंट एरिया में लगी आग को बुझाते फायर ब्रिगेड और सेना के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट के गेट नंबर दो के सामने न्यू कैंट एरिया में कमांडर वर्क्स इंजीनियर के कंपाउंड में बुधवार को आग लग गई। आग परिसर में स्थित एक मंदिर में लगी और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। परिसर में तैनात कर्मचारी और सेना के जवान आग बुझाने में जुट गए। धुएं का गुबार देखकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। कर्मचारियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां और सेना के दो वाहन मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। 

विज्ञापन


न्याय मार्ग पर पोलो ग्राउंड के सामने न्यू कैंट में कमांडर वर्क्स इंजीनियर के कंपाउंड में बुधवार को आग लग गई। देखते ही देखते आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। लोग यह अनुमान लगाते रहे कि जनरेटर की चिंगारी या कूड़े के ढेर में आग लगाने के बाद आग फैल गई है। धुएं का गुबार दिखने पर लोग मौके पर पहुंच गए। दफ्तर के कर्मचारी और यहां पर तैनात सेना के जवानों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- Prayagraj :  इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर के बीच मारपीट, दोनों घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed