फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fire broke out in Roadways AC bus near Bailey Hospital in Prayagraj

Prayagraj: बेली हॉस्पिटल के पास रोडवेज की एसी बस में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर

Mon, 27 Nov 2023 05:33 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 27 Nov 2023 05:33 PM IST
सार

बस में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। बस प्रयागराज और लखनऊ के बीच चलती है। आग लगने की सूचना पर आनन-फानन दमकल की गाड़ियां रवाना हो गईं। आग को बुझाने में दमकल की टीम जुटी हुई है। 

विज्ञापन
Fire broke out in Roadways AC bus near Bailey Hospital in Prayagraj
बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज में बेली हॉस्पिटल के पास लखनऊ जा रही रोडवेज की एसी बस में आग लग गई। बस से लपटें और धुआं उठाते देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। 

विज्ञापन





विज्ञापन






जानकारी के अनुसार, बस में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। बस प्रयागराज और लखनऊ के बीच चलती है। आग लगने की सूचना पर आनन-फानन दमकल की गाड़ियां रवाना हो गईं। आग को बुझाने में दमकल की टीम जुटी हुई है। आलमबाग डिपो की बस प्रयागराज के सिविल लाइंस बस अड्डे से लखनऊ जा रही थी। बस बेली हॉस्पिटल के पास पहुंची थी तभी इंजन में आग लग गई। इससे सवारियों में अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह से काबू पाया गया। इसके चलते सड़क पर एक तरफ का यातायात प्रभावित रहा। 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed