फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fire broke out in Children's Hospital due to short circuit, people ran away with children in gum

प्रयागराज : शार्ट सर्किट से चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में लगी आग, बच्चों को गोद में लेकर भागे लोग (तस्वीरें)

Mon, 25 Jul 2022 08:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 25 Jul 2022 08:03 PM IST
सार

बच्चों के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सरोजनी नायडू बाल चिकित्साल में प्रयागराज समेत आस-पास के अन्य जिलों प्रतापगढ़, फतेहपुर, भदोही, जौनपुर, कौशांबी से भी बड़ी संख्या में लोग अपने बच्चों का इलाज कराने पहुंचते हैं।

विज्ञापन
Fire broke out in Children's Hospital due to short circuit, people ran away with children in gum
Prayagraj News : चिल्ड्रेन हास्पिटल में आग से अफरातफरी मच गई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चिल्ड्रेन अस्पताल के पीकू वार्ड में रविवार की देर रात शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। जिससे पूरे वार्ड में धुआं भरने लगा। आग की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। लोग अपने बच्चे को वार्ड से लेकर भागने लगे। उधर अस्पताल प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और भर्ती मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट करा दिया गया। 

विज्ञापन



बच्चों के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सरोजनी नायडू बाल चिकित्साल में प्रयागराज समेत आस-पास के अन्य जिलों प्रतापगढ़, फतेहपुर, भदोही, जौनपुर, कौशांबी से भी बड़ी संख्या में लोग अपने बच्चों का इलाज कराने पहुंचते हैं। हालत यह रहती है कि 120 बेडो के अस्पताल में अमूमन भर्ती मरीजों की संख्या 100 ऊपर ही रहती है। रविवार को भी इसी प्रकार की संख्या में मरीज अस्पताल में भर्ती थी।

विज्ञापन

Fire broke out in Children's Hospital due to short circuit, people ran away with children in gum
Prayagraj News : चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में आग से अफरा तफरी मच गई। - फोटो : अमर उजाला।

इसी बीच देर रात अस्पताल के वार्ड संख्या चार पीकू वार्ड में अचानक से बिजली के सॉकिट में आग लग गई। उस समय वार्ड में गंभीर रोगों से पीड़ित 10 बच्चे भर्ती थे। सॉकिट में लगी आग से धुआं उठने लगा और पूरे वार्ड में भरने लगा। धुआं भरता देख वहां भर्ती बच्चों के परिजन शोर मचान लगे।


अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक भी मौके पर पहुंच गए और बच्चों को परिजनों की मदद से वहां से निकालने लगे। उधर अस्पताल के कर्मचारियों ने वार्ड में बिजली की सप्लाई को तत्काल बंद कर दिया। जिससे आग फैल ना सके। कर्मचारियों द्वारा आग पर काबू पाए जाने के बाद लोगों लोगों ने राहत की सांस ली। अगर आग फैलती तो बड़ा हादसा हो सकता था।  

Fire broke out in Children's Hospital due to short circuit, people ran away with children in gum
Prayagraj News : चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में आग से अफरा तफरी मच गई। - फोटो : अमर उजाला।

सूचना मिलते ही अस्पताल के अधीक्षक डॉ. मुकेशर वीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शिफ्ट कराए गए बच्चों के परिजनों से उनका हाल चाल लिया और बिजली बोर्ड को ठीक कराने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल के अन्य वार्डों में लगे बिजली के बोर्ड और साकिट की भी जांच कराने और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर उसे तत्काल दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।  

विज्ञापन

Fire broke out in Children's Hospital due to short circuit, people ran away with children in gum
Prayagraj News : चिल्ड्रेन हास्पिटल में आग से अफरातफरी मच गई। - फोटो : अमर उजाला।

शार्ट सर्किट के कारण स्वि बोर्ड में लगे सॉकिट जल गया। जिससे वार्ड में धुआं भर गया था। बच्चों को तत्काल दूसरे वार्ड में शिफ्ट करा दिया गया। बोर्ड के मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। - डॉ. मुकेश वीर सिंह, अधीक्षक, चिल्ड्रेन अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed