{"_id":"65773e99934e3c68f60f96d5","slug":"fire-broke-out-in-baranda-market-in-prayagraj-four-cosmetics-shops-burnt-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj: बरांडा मार्केट में लगी आग, सौंदर्य प्रसाधन की चार दुकानें जलकर राख, लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj: बरांडा मार्केट में लगी आग, सौंदर्य प्रसाधन की चार दुकानें जलकर राख, लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान
Mon, 11 Dec 2023 10:24 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 11 Dec 2023 10:24 PM IST
सार
दुकानदार और खरीदार जान बचाकर भागने लगे। हालांकि फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग पर नियंत्रण पा लिया गया, लेकिन तब तक चार दुकानें जलकर राख हो चुकी थीं।
विज्ञापन
दुकानों में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संगमनगरी में भीड़ से भरे रहने वाले बरांडा मार्केट में सोमवार की रात भीषण आग लगने से सौंदर्य प्रसाधन की चार दुकानें जलकर राख हो गईं। जिस समय आग लगी, उस वक्त मार्केट की संकरी गलियों में खरीदारी करने वाली महिलाओं की भीड़ लगी थी। धुएं के गुबार के साथ लपटें उठने पर चीख-पुकार मच गई। चंद कदम की दूरी पर स्थित कोतवाली को आग लगने की जानकारी मिलने के बाद कुछ देर में ही फायर ब्रिगेड के वाहन पहुंच गए और आग फैलने से रोक लिया गया। वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 150 से अधिक सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों वाले बरांडा मार्केट में आग लगने की यह घटना रात 8:30 बजे के आसपास हुई। कॉस्मेटिक की दुकान में किसी तरह फैली चिंगारी ने देखते-देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें उठते ही पूरे मार्केट में भगदड़ मच गई। दुकानदार और खरीदार जान बचाकर भागने लगे। हालांकि फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग पर नियंत्रण पा लिया गया, लेकिन तब तक चार दुकानें जलकर राख हो चुकी थीं। इस आग की घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन