फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fire broke out along the Delhi-Howrah railway line, the fire brigade extinguished the fire

प्रयागराज : दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग के किनारे लगी आग, फायर बिग्रेड ने बुझाई आग

Tue, 11 Apr 2023 12:07 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 11 Apr 2023 12:07 AM IST
सार

साउथ मलाका के आजाद नगर मोहल्ले से होकर गुजरने वाली दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के किनारे पड़े कूड़े में आग लग गई। आग तेजी से रेलवे ट्रैक की तरफ बढ़ी तो लोगों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। फायर बिग्रेड की टीम ने आग बुझाई।

विज्ञापन
Fire broke out along the Delhi-Howrah railway line, the fire brigade extinguished the fire
Prayagraj News : दिल्ली हावड़ा रूट पर लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

साउथ मलाका के आजाद नगर मोहल्ले से होकर गुजरने वाली दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के किनारे पड़े कूड़े में आग लग गई। आग तेजी से रेलवे ट्रैक की तरफ बढ़ी तो लोगों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। फायर बिग्रेड की टीम ने आग बुझाई।

विज्ञापन


ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री ट्रैक किनारे ही कूड़ा आदि फेंक देते हैं। इसके अलावा मोहल्ले में भी रेलवे ट्रैक के किनारे रहने वाले तमाम लोग कूड़ा फेंकते हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम वहां किसी वजह से कूड़े में आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग का दायरा बढ़ गया।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी रितेश मिश्र ने सूचना फायर बिग्रेड को सूचना दी। फायद बिग्रेड ने तकरीबन 45 मिनट में आग पर काबू पा लिया। वहां ट्रेनों का आउटर होने की वजह से एक यात्री ट्रेन भी खड़ी थी। एनसीआर प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इससे रेल आवागमन बाधित नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed