{"_id":"6962b26f786e7aca0704a823","slug":"fire-breaks-out-in-two-storey-house-goods-worth-lakhs-burnt-allahabad-news-c-417-1-bha1001-2514-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: दो मंजिला मकान में लगी आग, लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: दो मंजिला मकान में लगी आग, लाखों का सामान जला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बनवारी का पूरा गांव में दो मंजिला मकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड, पुलिस और ग्रामीणों की मदद से करीब ढाई घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।
बहरिया थाना क्षेत्र के बजाही के मजरा बनवारी का पूरा निवासी लालता प्रसाद यादव के मकान में शनिवार की दोपहर में अचानक आग लग गई। लालता प्रसाद और उनके घर के लोग गेहूं के खेत में पानी लगाने गए थे। बच्चे स्कूल में पढ़ने गए थे। दोपहर में घर से अचानक आग की लपटे उठने लगीं तो पड़ोसियों ने सूचना दी। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।
सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों और ग्रामीण की मदद से आग पर काबू पाया गया। लेकिन, तब तक घर में रखा कीमती सामान, फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन, सोने-चांदी के गहने, कपड़े, अनाज जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित के अनुसार पांच लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। चौकी इंचार्ज सिकंदरा ब्रजेश कुमार तिवारी ने बताया कि आग लगने की जानकारी जुटाई जा रही है।
बेटे की शादी में मिले सामानों से भरा था दो कमरा
बनवारी का पूरा गांव में आग लगने से लाखों का सामान जल गया। बताया जाता है कि लालता प्रसाद के बेटे कृष्ण कुमार यादव की जून में शादी हुई थी। शादी में गृहस्थी का सामान, जेवर समेत अन्य चीजें मिली थीं। जिससे दो कमरा भरा था लेकिन आग लगने से सब कुछ जल गया।