फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   FIR to seek extortion against Richa Singh

ऋचा सिंह के खिलाफ रंगदारी मांगने की एफआईआर

Sun, 15 Dec 2019 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
FIR to seek extortion against Richa Singh
FIR to seek extortion against Richa Singh - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और सपा नेत्री ऋचा सिंह के खिलाफ रंगदारी मांगने की एफआईआर कराई गई है। महिला छात्रावास में काम करने वाली फर्म कपूर कंस्ट्रक्शन कंपनी के संजय कपूर ने एफआईआर दर्ज कराई। ठेकेदार ने आरोप लगाया है कि ऋचा ने उनसे विश्वविद्यालय में काम करने के एवज में दस परसेंट मांगे। इस मामले से जुड़ी कुछ दिन पहले एक ऑडियो क्लिप भी वायरल हुई थी। पुलिस का कहना है विवेचना के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अशोक नगर के रहने वाले संजय कपूर कपूर सीपीडब्लूडी के ठेकेदार हैं। उनकी कपूर कंस्ट्रक्शन कंपनी के नाम से फर्म है। उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई है कि उनको विश्वविद्यालय में काम करने का ठेका मिला हुआ है लेकिन, पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह काम नहीं करने दे रही हैं। वह पहले दस परसेंट मांग रही थीं, जिसे नहीं दिया गया। इसकी रिकार्डिंग विश्वविद्यालय को सौंपी जा चुकी है। वर्तमान में फर्म महिला छात्रावास में काम कर रही है। संजय ने आरोप लगाया कि ऋचा महिला उत्पीड़न का आरोप लगाकर काम रुकवा चुकी हैं। चार दिसंबर को सीपीडब्लूडी के इंजीनियर और विश्वविद्यालय के अधिकारियों के सामने काम शुरू किया गया लेकिन, ऋचा सिंह ने मजदूरों को भगा दिया। इंस्पेक्टर एके त्यागी ने बताया कि संजय कपूर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना विश्वविद्यालय चौकी इंचार्ज को सौंपी गई है। विवेचना के बाद ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एफआईआर फर्जी, विश्वविद्यालय और जिला प्रशासन की मिलीभगत : ऋचा सिंह
ऋचा सिंह ने एफआईआर को फर्जी बताते हुए कहा है कि यह विश्वविद्यालय और जिला प्रशासन की मिलीभगत का नतीजा है। बिना आवाज का नमूना लिए पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की है। जबकि एक दर्जन से अधिक छात्राओं ने यौनाचार के आरोप की तहरीर दे रखी है लेकिन उनके प्रार्थना पत्रों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ऋचा सिंह ने एसएसपी को पत्र देकर कहा है कि एफआईआर बेजा दबाव बनाने के लिए लिखा गया है। ‘हम न दबेंगे न झुकेंगे और आंदोलन को अंतिम परणिति तक पहुंचा कर दम लेंगे चाहे जो हो जाए। यह हमारा व्यक्तिगत मुद्दा नहीं बल्कि पूरी छात्राओं के हित का है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed