फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   FIR registered on restaurant owner

भीड़ जुटाना पड़ा महंगा, रेस्टोरेंट्स मालिक पर केस दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
FIR registered on restaurant owner
प्रयागराज। खुल्दाबाद पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने पर रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि उसने रोक के बावजूद भीड़ जुटाई और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। मुकदमा खुल्दाबाद थाने के एसआई केशवराम की तहरीर पर दर्ज किया गया है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि सोमवार रात 9:00 बजे के करीब वह गस्त करते हुए स्टेशन के पास नुरूल्ला रोड पर पहुंचे तो देखा कि वहां शरद भोजनालय के बाहर भीड़ जुटी हुई है। इसके अलावा रेस्टोरेंट के भीतर मौजूद लोगों ने मास्क भी नहीं लगाया था। कोरोना वायरस के संबंध में हिदायत देने के बावजूद लोग मानने को तैयार नहीं हुए। खुल्दाबाद पुलिस ने बताया कि दुकान मालिक शरद गुप्ता के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed