{"_id":"68a0f2c712625cf0e30bbff9","slug":"fir-registered-against-the-person-who-used-abusive-language-against-mla-pooja-pal-on-social-media-allahabad-news-c-3-1-ald1019-694461-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सोशल मीडिया पर विधायक पूजा पाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सोशल मीडिया पर विधायक पूजा पाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर केस दर्ज
Sun, 17 Aug 2025 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:36 AM IST
सार
विधायक पूजा पाल को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर अभद्र भाषा और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले उमेश यादव के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
पूजा पाल को सपा से निष्कासित कर दिया गया।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
विधायक पूजा पाल को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर अभद्र भाषा और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले उमेश यादव के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। यह कार्रवाई अधिवक्ता श्याम चन्द्र पाल की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर की गई है।
विज्ञापन
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि उमेश यादव ने कई बार एक्स पर विधायक पूजा पाल के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। इससे न केवल चायल क्षेत्र की महिलाओं की भावनाएं आहत हुईं बल्कि समूचे समाज को ठेस पहुंची। विशेष रूप से सेफर्ड, पाल, बघेल, धनगर, गडेरिया एवं चरवाहा समाज के लोगों ने इस पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन
कर्नलगंज थाना प्रभारी राजेश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर उमेश यादव के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब मामले से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट और साक्ष्यों को खंगाल रही है।
विज्ञापन