फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   FIR registered against 62 for stone pelting on Allahabad University Vice Chancellor's vehicle

Prayagraj : इलाहाबाद विवि कुलपति की गाड़ी पर पथराव मामले में 62 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Mon, 23 Jan 2023 10:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 23 Jan 2023 10:55 PM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति की गाड़ी पर पथराव के मामले में दो नामजद समेत 62 पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि पथराव से पहले गाड़ी का पीछा कर उन्हें डराने व जान को खतरा पहुंचाने का भी प्रयास किया गया।

विज्ञापन
FIR registered against 62 for stone pelting on Allahabad University Vice Chancellor's vehicle
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बवाल। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति की गाड़ी पर पथराव के मामले में दो नामजद समेत 62 पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि पथराव से पहले गाड़ी का पीछा कर उन्हें डराने व जान को खतरा पहुंचाने का भी प्रयास किया गया।

विज्ञापन

कुलानुशासन प्रो. हर्ष कुमार की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि 19 जनवरी को कुलपति की अध्यक्षता में सीनेट हाल में हाॅस्टल संरक्षकों, अधीक्षकों संग बैठक चल रही थी। आरोप है कि इस दौरान सत्यम कुशवाहा व आशुतोष पटेल 50-60 अन्य संग आए और नारेबाजी, गालीगलौज करते हुए उपद्रव किया।

विज्ञापन


मीटिंग के बाद सत्यम ने कुलपति को कार में बैठने से रोकने का प्रयास किया। साथ ही कार में बैठकर जाने पर पथराव किया। तहरीर में यह भी बताया गया है कि सत्यम विवि का छात्र नहीं है। कर्नलगंज इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रॉक्टोरियल टीम को धमकाया, छात्र पर केस

इविवि में कुलानुशासक टीम को जान से मारने की धमकी देने व गालीगलौज के आरोप में छात्र आनंद कुमार मिश्र पर केस दर्ज किया गया है। प्रॉक्टर हर्ष कुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि परिसर में चेकिंग के दौरान आईकार्ड मांगने पर गालीगलौज करते हुए धमकी दी गई। पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed