{"_id":"5dad94af8ebc3e93a629bc26","slug":"fir-on-two-leaders-for-making-photo-viral-while-voting-in-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ में वोट देते समय फोटो वायरल करने पर दो नेताओं पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ में वोट देते समय फोटो वायरल करने पर दो नेताओं पर एफआईआर
Mon, 21 Oct 2019 04:51 PM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Mon, 21 Oct 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
वोट करते समय फोटो वायरल करना दो नेताओं को भारी पड़ गया। मामले में पुलिस ने दोनों नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। यह एफआईआर भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता और समाजवादी पार्टी के नेता राजू यादव के खिलाफ दर्ज की गई है।
बता दें कि नगर कोतवाली इलाके के चिलबिला के रहने वाले रवि गुप्ता ने वोट देते वक्त सोशल मीडिया पर फोटो वायरल की थी। वहीं कंधई थाना इलाके के मधुपुर गांव निवासी राजू यादव ने भी वोट लाइव की फोटो पोस्ट की थी।
प्रतापगढ़ में मतदान का प्रतिशत भी धीमा रहा। सदर विधानसभा उपचुनाव में सायं तीन बजे तक सिर्फ 32.5 प्रतिशत वोटिंग हुई है। मतदाताओं में उपचुनाव को लेकर भी कोई उत्साह नहीं दिख रहा है।