फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   FIR lodged against retired employee for missing PDA file, work getting affected

Prayagraj : पीडीए की फाइल गुम होने पर रिटायर्ड कर्मचारी पर एफआईआर, प्रभावित हो रहा है काम

Sun, 12 Apr 2026 04:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 Apr 2026 04:28 PM IST
सार

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की महत्वपूर्ण फाइल गुम होने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सिविल लाइंस थाने में सेवानिवृत्त कर्मचारी विजय बहादुर यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
FIR lodged against retired employee for missing PDA file, work getting affected
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की महत्वपूर्ण फाइल गुम होने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सिविल लाइंस थाने में सेवानिवृत्त कर्मचारी विजय बहादुर यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। फाइल त्रिवेणीपुरम आवास योजना के अंतर्गत ग्राम मानपुर, परगना झूंसी स्थित आराजी संख्या-54 से संबंधित बताई जा रही है। जो प्राधिकरण कार्यालय से प्रचलन के दौरान गुम हो गई थी।

विज्ञापन


प्राधिकरण की ओर से जोनल अधिकारी प्रवीण कुमार यादव ने इस संबंध में सिविल लाइंस थाने को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की थी। जांच में सामने आया कि उक्त पत्रावली तत्कालीन पटल लिपिक विजय बहादुर यादव ने 3 मार्च 2016 को प्राप्त की थी। आरोप है कि सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्होंने फाइल उपलब्ध नहीं कराई और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया। फाइल के अभाव में उच्च न्यायालय में लंबित मामलों में प्रभावी पैरवी नहीं हो पा रही है। जिससे प्रतिकूल आदेश की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed