{"_id":"5d1518978ebc3e3cd371185a","slug":"fir-lodged-against-hostel-management-in-mnnit-student-murder-case-city-news-ald24796093","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएनएनआईटी छात्र की मौत में हॉस्टल प्रबंधन पर हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएनएनआईटी छात्र की मौत में हॉस्टल प्रबंधन पर हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
MNNIT
- फोटो : AU
एमएनएनआईटी छात्र की मौत में हत्या की रिपोर्ट
मोती लाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेकभनोलॉजी(एमएनएनआईटी) में करीब दो महीने पहले बीटेक छात्र अनिल कुमार पटेल की मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर हॉस्टल प्रबंधन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
मूल रूप से बिजनौर के धामपुर, सरकथल सानी का रहने वाले अनिल कुमार एमएनएनआईटी से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक कर रहा था। वह संस्थान के विवेकानंद हॉस्टल के कमरा नंबर 637 में रहता था। तीन मई की रात हॉस्टल के बाथरूम में उसका शव फांसी पर लटका मिला था। इस मामले में पिता हेमराज सिंह ने करीब देा महीने बाद शिवकुटी थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनकी ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि पोस्टमार्टम के बाद चार मई को उन्होंने शिवकुटी पुलिस को तहरीर दी लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। आरोप है कि पंचनामा रिपोर्ट में उनके बेटे के हाथ में चोट का जिक्र है। आरोप है कि हॉस्टल प्रबंधन ने सही कारणों को छिपाते हुए इसे साजिशन आत्महत्या का मामला बनाया। थाने में सुनवाई न होने पर पिता ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की। जिनके आदेश पर शिवकुटी पुलिस ने हॉस्टल प्रबंधन पर मामला दर्ज किया। एसओ उमेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर हॉस्टल प्रबंधन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।