25 जिलों में नौकरी करने वाली शिक्षिका पर प्रयागराज में एफआईआर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 जिलों में नौकरी करने वाली अनामिका शुक्ला पर फर्जीवाड़ा करने के आरोप में कर्नलगंज थाने में भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि उसने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नियुक्ति पाई। बीएसए की तहरीर पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
केस बीएसए संजय कुशवाहा की तहरीर पर लिखा गया है। जिसमें उन्होंने जिला समन्वयक बालिका शिक्षा, सर्व शिक्षा अभियान ताज मोहम्मद के पत्र का उल्लेख किया है। पत्र में कहा गया है कि अनामिका शुक्ला पुत्री सुभाष शुक्ला निवासी राजपालपुर, लखनपुर, कायमगंज, फर्रुखाबाद को आवेदन के आधार पर सोरंाव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में संविदा के आधार पर तैनात किया गया था।
आरोप है कि उन्होंने वार्डन व कार्यालय को गुमराह कर कार्यभार ग्रहण कर लिया लेकिन मांगे जाने के बावजूद मूल शैक्षिक प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं कराए। साथ ही आवेदन पत्र में शिक्षिका की ओर से दिए गए निवास प्रमाणपत्र व आवेदन संख्या का ऑनलाइन सत्यापन करने पर पता चला कि उक्त संख्या से संबंधित निवास प्रमाणपत्र रीना पुत्री चंद्रभान सिंह के नाम से जारी हुआ है।