फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   FIR files in land dispute case.

अफसर की जमीन कब्जाने के आरोपी पर एक और मुकदमा

Fri, 05 Jul 2019 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
FIR files in land dispute case.
crime - फोटो : AU
प्रयागराज। एलआईसी अफसर की जमीन कब्जाने के आरोपी पर करेली थाने में एक और मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि जमीन के नाम पर 3.5 लाख रुपये ऐंठ लिए और प्लॉट न मिलने पर भुक्तभोगी के रुपये मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

जीटीबी नगर करेली निवासी अशफाक अहमद का आरोप है कि आरोपी मो. अकरम निवासी तुलसीपुर करेली ने उसे सदियापुर में एक प्लॉट दिखाते हुए बताया कि भूस्वामिनी ने विक्रय के लिए उसे अधिकृत किया है। इसके बाद अलग-अलग तिथियों में ढाई लाख चेक के जरिए व एक लाख नगद ले लिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी प्लॉट पर कब्जा नहीं मिला और आरोपी लगाता हीलाहवाली करता रहा। भुक्तभोगी ने रुपये वापस मांगे तो गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही आरोपी पर अयोध्या फैजाबाद निवासी एलआईसी अफसर पीएल गुप्त ने जमीन कब्जाने समेत अन्य आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि उस मामले में आरोपी वांछित भी है। उधर, भुक्तभोगी की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। करेली इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed