{"_id":"613653b8fa51ac5bd65c82b7","slug":"fir-could-not-be-registered-even-on-the-instructions-of-municipal-commissioner-in-the-case-of-beating-of-municipal-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम कर्मियों की पिटाई के मामले में नगर आयुक्त के निर्देश पर भी नहीं दर्ज हो सकी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम कर्मियों की पिटाई के मामले में नगर आयुक्त के निर्देश पर भी नहीं दर्ज हो सकी एफआईआर
Mon, 06 Sep 2021 11:15 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:15 PM IST
सार
नगर निगम में आउटसोर्सिंग पर रखे गए कर्मचारी अनुराग केसरवानी और उपेंद्र नाथ श्रीवास्तव का कहना है कि नारायण सिंह नगर वार्ड में गृहकर वसूली के दौरान उनके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
नगर निगम
- फोटो : prayagraj
विस्तार
गृह कर वसूली के दौरान नगर निगम के दो कर्मचारियों के साथ मारपीट और बदसुलूकी के मामले में महीने भर बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है। घटना चार अगस्त की है। कर्मचारियों का आरोप है कि गृहकर वसूली के दौरान मुट्ठीगंज में उनके साथ मारपीट की गई और मोबाइल तोड़ दिया गया। नगर आयुक्त रवि रंजन ने मारपीट की इस घटना की प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए एसपी सिटी को पत्र लिखा, लेकिन अब तक तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है।
नगर निगम में आउटसोर्सिंग पर रखे गए कर्मचारी अनुराग केसरवानी और उपेंद्र नाथ श्रीवास्तव का कहना है कि नारायण सिंह नगर वार्ड में गृहकर वसूली के दौरान उनके साथ मारपीट की गई। इस दौरान मोबाइल भी तोड़ दिया गया और रिकार्डिंग नष्ट कर दी गई। कर्मियों की शिकायत पर कर अधिकारी पीके मिश्रा ने नगर आयुक्त को घटनाक्रम से अवगत कराया। नगर आयुक्त ने एसपी सिटी को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कहा है। फिलहाल घटना के दो दिन बाद भी इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है। मुट्ठीगंज पुलिस का कहना है कि दोनों कर्मियों का गृहस्वामी से रिकार्डिंग को लेकर विवाद हुआ था। मारपीट की पुष्टि नहीं हुई, इसलिए इस प्रकरण में अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।