{"_id":"69a3546ab33684a1a008a710","slug":"fir-against-student-appearing-in-exam-with-forged-aadhaar-card-naini-news-c-407-1-ggp1010-11721-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: कूटरचित आधार कार्ड से परीक्षा दे रहे छात्र पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: कूटरचित आधार कार्ड से परीक्षा दे रहे छात्र पर एफआईआर
Sun, 01 Mar 2026 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
विगहियां स्थित जानकी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में शुक्रवार को कूटरचित आधार कार्ड से दोबारा यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी को सचल दस्ते ने पकड़ लिया था। प्रधानाचार्य ऊषा सिंह ने सोरांव पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
प्रधानाचार्य ने दी गई तहरीर में बताया कि आकाश कुमार निवासी भीदिउरा ने 2021 में यूपी बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण था। 2026 में कूटरचित आधार कार्ड से जन्मतिथि कम करवाकर दोबारा परीक्षा दे रहा था। जिसको अज्ञात लोगों की शिकायत पर सचल दस्ते ने शुक्रवार को प्रथम पाली में गणित की परीक्षा दे रहे आरोपी को पकड़ा। पुलिस ने शुक्रवार देर शाम आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।