फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   FIR against former accounting employee for fraud in school

Prayagraj News: स्कूल में फर्जीवाड़े के आरोप में पूर्व लेखा कर्मचारी पर एफआईआर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
FIR against former accounting employee for fraud in school
कैंट थाना क्षेत्र के अशोक नगर नेवादा स्थित डिवाइन हार्ट स्कूल प्रबंधन ने अपने ही पूर्व लेखा कर्मचारी पर एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि फर्जी रशीद का इस्तेमाल कर आरोपी ने अभिभावकों से विद्यालय शुल्क के नाम पर धोखाधड़ी की। कैंट पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

डिवाइन हार्ट स्कूल के प्रबंधक आकाश गुप्ता ने पुलिस को बताया कि स्कूल में राजरूपपुर का रहने वाला करन लेखा कर्मचारी था। वह पिछले करीब तीन वर्षों से स्कूल में कार्यरत था। आरोप है कि उसने स्कूल में गंभीर आर्थिक अनियमितताओं व आपराधिक कृत्यों को अंजाम दिया। विद्यालय की आंतरिक जांच एवं अभिभावकों की शिकायतों के आधार पर यह तथ्य सामने आया कि करन ने कई अभिभावकों से विद्यालय शुल्क के नाम पर नकद व ऑनलाइन माध्यम से धनराशि जमा कराई।
विज्ञापन

इसे विद्यालय के आधिकारिक अभिलेखों में दर्ज नहीं किया गया। यही नहीं, अभिभावकों को फर्जी बिल भी दिया। विद्यालय के वित्तीय रिकॉर्ड में कूटरचना की गई। आरोप है कि अभिभावकों से मिले शुल्क की राशि को अपने व अपने पिता समेत अन्य परिवारजनों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया। धोखाधड़ी करने के बाद आरोपी बिना सूचना दिए स्कूल छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में स्कूल प्रबंधन की ओर से आरोपी के सभी दस्तावेज भी मुहैया कराए गए हैं। कैंट थाना प्रभारी सुनील कुमार कनौजिया ने बताया कि स्कूल प्रबंधन की ओर से पूर्व लेखा कर्मचारी पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed