{"_id":"66ef633e244e129fa00e29c4","slug":"fine-of-rs-50-thousand-imposed-on-cleaning-contractor-allahabad-news-c-3-1-ald1024-462231-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सफाई ठेकेदार पर लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सफाई ठेकेदार पर लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन की सफाई व्यवस्था से नाराज उत्तर मध्य रेलवे के अपर महाप्रबंधक ( एजीएम) जेएस लकरा ने ठेकेदार पर 50 हजार का जुर्माना लगाया है। उन्होंने एक सप्ताह में जुर्माना भरने का भी निर्देश दिया है।
महाकुंभ से जुड़े कार्यों और स्टेशन की साफ-सफाई का जायजा लेने के लिए हाल ही में एजीएम ने औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान वह सफाई व्यवस्था से नाखुश दिखे। उन्हें प्लेटफाॅर्म-छह के पास सर्कुलेटिंग एरिया में काफी मिट्टी और कचरा मिला।
इस एजीएम ने सफाई ठेकेदार पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया। इस दौरान पुनर्विकास कार्यों की प्रगति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि तक पुनर्विकास कार्य पूरा किया जाए। उन्होंने बताया कि लाइन नंबर 12 पर 45 दिन का ब्लॉक लगेगा।
विज्ञापन
एजीएम ने स्टेशन निदेशक से सर्कुलेटिंग एरिया में साफ-सफाई को लेकर विस्तृत योजना बनाने को कहा। इसी क्रम में शनिवार को जीएम एनसीआर उपेंद्र जोशी ने भी जंक्शन का निरीक्षण किया।