{"_id":"5e8f4b808ebc3e6fc129a092","slug":"financeless-teqachers-get-march-salary-honorarium-allahabad-news-ald272962368","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्तविहीन शिक्षकों को मिला मार्च का वेतन-मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्तविहीन शिक्षकों को मिला मार्च का वेतन-मानदेय
विज्ञापन
कोरोना के खतरे के चलते जारी लॉकडाउन में प्रदेश के निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों, प्रधानाचार्यो एवं कर्मचारियों को मार्च महीने का मानदेय देने का आदेश दिया है। निदेशक के आदेश के बाद संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षकों ने वित्तविहीन स्कूलों के प्रबंधन को शिक्षकों के वेतन, मानदेय जारी करने का निर्देश दिया है। डीआईओएस के निर्देश का असर प्रबंधन पर दिखाई पड़ रहा है। जनपद के अधिकांश वित्त विहीन विद्यालयों की ओर से शिक्षकों के मानदेय जारी किए गए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर से सभी प्रबंधकों से वित्तविहीन शिक्षकों का भुगतान करने को कहा था। इसके बाद बड़ी संख्या में प्रबंधन ने शिक्षकों का मार्च महीने का भुगतान कर दिया। कुछ स्कूलों की ओर से कहा जा रहा है कि अभी नया प्रवेश नहीं होने से पैसा नहीं मिला है, इसलिए वह अपनी ओर से शिक्षकों को आधे महीने का ही वेतन दे रहे हैं। शेष का भुगतान अगले महीने में किया जाएगा। जिले में लगभग आठ हजार वित्तविहीन शिक्षक हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक का कहना है कि मानदेय के भुगतान के कारण कोई भी शिक्षक आर्थिक संकट में नहीं आएगा।
ट्रेड शिक्षकों ने मांगा मानदेय
जिले के माध्यमिक विद्यालयों में काम कर रहे ट्रेड शिक्षकों (फोटोग्राफी, रेडियो, टेलीविजन) आदि के शिक्षकों ने भी जिला विद्यालय निरीक्षक से उनके मानदेय के भुगतान की मांग की है।