फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Filing a review petition in the Supreme Court is like treason

फैसले को चुनौती देने वाले देशद्रोही

Tue, 19 Nov 2019 12:55 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
Filing a review petition in the Supreme Court is like treason
सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका
विज्ञापन

दाखिल करना देशद्रोह के समान
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के निर्णय से अखाड़ा परिषद खफा
ओवैसी व मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड की गतिविधियों की जांच हो : नरेंद्र गिरि
प्रयागराज। राम जन्मभूमि पर हुए फैसले को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने के बयान की अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने दो टूक कहा कि ऐसा करने वाले देशद्रोही हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराया जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट का फैसला देश के अधिकतर मुसलमानों ने मान लिया है। अब इस मामले में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड को अड़ंगा नहीं डालना चाहिए।
उन्होंने एआईएमआईएम के नेता व सांसद असदुद्दीन ओवैसी की भी कड़ी आलोचना की। कहा, वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। ओवैसी और मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड से जुड़े लोगों की गतिविधियों की जांच की जानी चाहिए। इसमें यह बात सामने आ जाएगी कि यह लोग ऐसा किसकेइशारे पर कर रहे हैं। देशभक्त मुसलमानों का संविधान और न्यायपालिका में पूरा विश्वास है। लेकिन जिन लोगों को संविधान और न्यायपालिका में विश्वास नहीं है, वही लोग फैसले पर पुनर्विचार याचिका दायर करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

महंत नरेंद्र गिरि ने पक्षकार इकबाल अंसारी और सुन्नी वक्फ बोर्ड चेयरमैन फारूकी के बयान का स्वागत किया, जिसमें उन दोनों ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के निर्णय से असहमति जताई है। उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या विवाद पर ऐतिहासिक फैसले के बाद देश में अमन और शांति बनी हुई है। देश में अगर कोई बवाल होता है तो इसकी सारी जिम्मेदारी ओवैसी और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की होगी। असदुद्दीन ओवैसी की कोई साजिश अब कामयाब नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed