फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Files of selected candidates for AE post ready, appointment soon

एई पद के चयनितों की फाइलें तैयार, नियुक्ति जल्द

Sun, 27 Jun 2021 12:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 27 Jun 2021 12:46 AM IST
सार

  • यूपीपीएससी इस हफ्ते शासन को भेज देगा नियुक्ति की संस्तुति
  • डेढ़ साल पहले जारी हुआ था विज्ञापन, 580 पदों पर हुआ था चयन

विज्ञापन
Files of selected candidates for AE post ready, appointment soon
UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2019 के तहत सहायक अभियंता (एई) के 580 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की फाइलें तैयार कर ली हैं, और इस हफ्ते शासन को नियुक्ति की संस्तुति भेज दी जाएगी। परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम 26 मार्च को जारी किया गया था, लेकिन कोविड के कारण आयोग में छुट्टी हो गई और लंबे समय तक कामकाज प्रभावित रहा। चयनितों के अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया के साथ उनकी नियुक्ति भी फंस गई। तीन माह के इंतजार के बाद अभ्यर्थियों को अब राहत मिलने जा रही है।
विज्ञापन


सहायक अभियंता भर्ती का विज्ञापन 31 दिसंबर 2019 को जारी किया गया था। इसकी लिखित परीक्षा 13 दिसंबर 2020 को आयोजित की गई और पांच फरवरी 2021 को परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। इस भर्ती के लिए एक लाख 37 हजार 605 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 41 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। 22 फरवरी से पांच मार्च तक इंटरव्यू आयोजित किया गया और 26 मार्च अंतिम चयन परिणाम जारी किया गया था। सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा सहायक अभियंता के 648 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें सामान्य चयन के 627 एवं विशेष चयन के 21 पद शामिल थे। 
विज्ञापन


हालांकि, योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण 68 पद खाली रह गए और 580 पदों पर ही अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया था। भर्ती प्रक्रिया को डेढ़ साल पूरे हो चुके हैं और तीन माह पहले अंतिम चयन परिणाम भी जारी किया जा चुका है, लेकिन चयनित अभ्यर्थियों की फाइलें अभी आयोग में ही अटकी हुईं हैं। अभ्यर्थियों ने इस मसले पर मुख्यमंत्री और सचिव कार्मिक को ऑनलाइन ज्ञापन भेजकर शीघ्र नियुक्ति की मांग भी की थी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि सभी चयनित अभ्यर्थियों की फाइलें तैयार कर ली गई हैं। इस सप्ताह किसी भी दिन नियुक्ति की संस्तुति शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed