फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Filaria medicine will be fed to 62 lakh people

62 लाख लोगों को खिलाएंगे फाइलेरिया की दवा

Tue, 26 Nov 2019 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Filaria medicine will be fed to 62 lakh people
फाइलेरिया उन्मूलन के लिए ट्रिपल ड्रग लागू करने में उत्तर प्रदेश ने बाजी मार ली है। अब कुछ ही समय बाद हमारा प्रदेश फाइलेरिया मुक्त होगा। संगमनगरी में पांच हजार टीमें 62हजार से अधिक लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाई जाएगी। इस कार्य में पांच हजार टीमों को लगाया गया है। इस मौके पर लोगों को फाइलेरिया उन्मूलन की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन

यह विचार चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं मातृ एवं शिशु कल्याण राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने कहीं। मंत्री ने सोमवार को मम्मफोर्डगंज स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मौके पर उन्होंने बच्चों को फाइलेरिया की दवा खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। मंत्री ने कहा कि इस बार भी माघ मेला स्वच्छता की मिसाल बनेगा। उन्होंने डेंगू जैसी बीमारियों से डरने नहीं बल्कि जागरूकता से मुकाबला करने की बात कही।
विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि प्रदेश के 19 जनपदों में फाइलेरिया अभियान के तहत 5 करोड़ 66 लाख की आबादी को घर-घर जाकर दवा खिलाई जाएगी। 19 में से 11 जिलों में ट्रिपल ड्रग दिया जाएगा जबकि शेष 8 जनपदों में डबल ड्रग खिलाई जाएगी। उन्होंने अपील की है कि हर व्यक्ति 10 से 15 लोगों को फाइलेरिया की दवा खाने के लिए प्रेरित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अपने संबोधन में कहा कि फाइलेरिया विकलांगता के कारणों में से एक है, जबकि इससे आसानी से बचा जा सकता है। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने कहा कि फाइलेरिया अभियान को गंभीरता से समझें और अपने आसपास के लोगों को फाइलेरिया की बीमारी के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहाकि स्वच्छता का संकल्प हमें फाइलेरिया ही नहीं डेंगू जैसी बीमारियों से भी बचाएगा।
सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी ने बताया कि लक्ष्य को पूरा करने के लिए 4988 टीमों के साथ 43 त्वरित टीमें भी लगायी गयी हैं। उन्होंने बताया कि प्रयास है कि टीम लोगों को दवा बांटे न बल्कि अपने सामने दवा खिला कर आए। उद्घाटन समारोह में शीजा, परी, जय भावना, शीतल, प्रकृति, आफ़रीन, सावनी, अर्चना और राजलक्ष्मी के साथ अन्य लोगों को भी फाइलेरिया की दवा खिलाई गई। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. सत्येन राय, नोडल अधिकारी विमलकांत, डबल्यूएचओ के डॉ. बीपी दत्ता समेत सहयोगी संस्था सीफार, पाथ आदि के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
दवा खाने के बाद उल्टी हो तो न घबराएं
एडी हेल्थ एके पालीवाल ने बड़ों के साथ खासकर बच्चों से अपील की है कि वह फाइलेरिया की दवा जरूर खाएं। इसमें अल्बेंडाजाल वनिला फ्लेवर में है जो बहुत ही स्वादिष्ट है। उन्होंने बताया कि जिसके शरीर में माइक्रोफाइलेरिया के परजीवी ज्यादा हैं, उन्हें दवा खाने के बाद उल्टी, खुजली या जलन आदि की समस्या हो सकती है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। बल्कि ये शरीर में फाइलेरिया होने के लक्षण हैं।

फाइलेरिया के खिलाफ यूपी की रणनीति
उत्तर प्रदेश के 19 जनपदों को दो हिस्सों यानि ट्रिपल ड्रग और डबल ड्रग में बांटा गया है। ट्रिपल ड्रग के अंतर्गत 11 जिले कानपुर नगरए कानपुर देहात, उन्नाव, सीतापुर, प्रयागराज, लखीमपुर खीरी, मिर्जापुर, प्रतापगढ, चंदौली, फतेहपुर और हरदोई हैं। वहीं डबल ड्रग के अंतर्गत 8 जनपद कौशांबी, रायबरेली, सुलतानपुर, औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज और गाजीपुर हैं। सभी 19 जिलों में 5 करोड़ 66 लाख की आबादी को फाइलेरिया की दवा खिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed