फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prayagraj : चौक में नेहरू कांप्लेक्स में भीषण आग, 15 दुकानें खाक, पांच करोड़ से अधिक का नुकसान

Sat, 01 Apr 2023 08:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 Apr 2023 08:05 PM IST
सार

कोतवाली थाना क्षेत्र के चौक स्थित नेहरू कांप्लेक्स (संजय मार्केट) में शनिवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग से 15 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। कुल 35 दुकानों को आग, पानी, और गाढ़े धुएं से भारी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Fierce fire broke out in Sanjay Market in Chowk Ghantaghar, many fire tenders on the spot
Prayagraj : चौक घंटाघर में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली थाना क्षेत्र के चौक स्थित नेहरू कांप्लेक्स (संजय मार्केट) में शनिवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग से 15 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। कुल 35 दुकानों को आग, पानी, और गाढ़े धुएं से भारी नुकसान हुआ है। दमकल की 20 गाड़ियों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पांच करोड़ से अधिक का नुकसान हो गया था। घटना के बाद दोनों ओर से रास्ता बंद कर दिया था।

चौक में नेहरू कांप्लेक्स की एक दुकान से सुबह करीब साढ़े सात बजे धुआं निकलता दिखाई पड़ा तो किसी राहगीर ने कोतवाली जाकर पुलिस सूचना दी। इंस्पेक्टर तुरंत मौके पर पहुंचे। सुबर सारी दुकानें बंद थीं लेकिन धुआं निकल रहा था। तुरंत कंट्रोल रूम फिर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों को भेजा गया। आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया।

Fierce fire broke out in Sanjay Market in Chowk Ghantaghar, many fire tenders on the spot
Prayagraj : संज मार्केट में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

देखते ही देखते आग पूरे मार्केट में फैलने लगी। दुकानों से भयावह लपटें निकलने लगीं। प्रथम तल में लगी आग, द्वितीय और तृतीय तल तक पहुंच गई। सीएफओ आरके पांडेय समेत अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। मार्केट में अंदर की दुकानों में आग पहुंच गई थी। वहां तक पानी पहुंचाने के लिए जेसीबी और हाइड्रोलिक मशीनें मंगाई गईं। गंगापार, यमुनापार, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, एनटीपीसी और बारा पावर प्लांट से भी दमकल की गाड़ियां बुला ली गईं।

Fierce fire broke out in Sanjay Market in Chowk Ghantaghar, many fire tenders on the spot
Prayagraj : संजय मार्केट में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला

आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। मार्केट में कास्मेटिक्स, कपड़े और प्लास्टिक की ज्यादातर दुकानें होने के कारण आग और भी भयावह होती जा रही थी। उधर दुकानदार और उनके परिवार वाले और परिचित भी बड़ी संख्या में पहुंच गए थे। वे भी अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। दमकल की 20 गाड़ियों ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fierce fire broke out in Sanjay Market in Chowk Ghantaghar, many fire tenders on the spot
Prayagraj :संजय मार्केट में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला

हालांकि धुआं शाम तक भरा रहा। हालांकि दुकानदारों ने फिलहाल नुकसान का अनुमान ही बताया है लेकिन आग से तीन करोड़ से अधिक की क्षति पहुंचने की बात कही जा रही थी। कुल 15 दुकानें पूरी तरह से जलकर खाक हो गईं थीं। लगभग 20 दुकानों को आग की लपटों, गाढ़े धुएं और पानी से भी बुरी तरह से नुकसान पहुंचा था।

विज्ञापन
Fierce fire broke out in Sanjay Market in Chowk Ghantaghar, many fire tenders on the spot
Prayagraj : संजय मार्केट में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

दमकल के 100 कर्मचारियों और 20 गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

सीएफओ आरके पांडेय ने बताया कि सुबह सूचना पर दो गाड़ियां भेजी गईं थीं लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए 20 गाड़ियां कॉल की गईं। लगभग 100 कर्मचारियों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। मार्केट में जूता चप्पल, सौंदर्य प्रसाधन और कपड़ों की दुकान से साथ साथ प्लास्टिक के सामानों की कई दुकानें थीं। इस कारण आग तेजी से फैली और भयावह रुख अख्तियार कर लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed