{"_id":"61434bfe8ebc3e1e655c0a4e","slug":"fierce-commotion-in-bjp-prayagraj-mahila-morcha-meeting-a-woman-official-was-beaten-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में जमकर हंगामा, मारपीट, एक महिला पदाधिकारी की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में जमकर हंगामा, मारपीट, एक महिला पदाधिकारी की पिटाई
Thu, 16 Sep 2021 07:21 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 16 Sep 2021 07:21 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति की तैयारी को लेकर सिविल लाइंस में एक बैठक बुलाई गई थी। बैठक में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य गीता शाक्या के आगमन पर चर्चा हो रही थी।
विज्ञापन
बीजेपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बैठक में बुधवार को खूब हंगामा हुआ। यहां दो महिला पदाधिकारियों के बीच पहले खूब कहासुनी हुई। इसके बाद एक महिला पदाधिकारी ने अपने पति और कुछ अन्य लोगों को बुला लिया। इस दौरान महिला पदाधिकारी पर हाथ भी छोड़ा गया। बाद में भाजपा के अन्य पदाधिकारियों ने किसी तरह से मामले को रफा दिया।
बताया जा रहा है कि भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति की तैयारी को लेकर सिविल लाइंस में एक बैठक बुलाई गई थी। बैठक में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य गीता शाक्या के आगमन पर चर्चा हो रही थी। इसी बीच भाजपा महिला मोर्चा की दो वरिष्ठ पदाधिकारियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई है। इस आपाधापी में महिला मोर्चा की एक पदाधिकारी ने अपने पति एवं अन्य कुछ लोगों को बुला लिया।
उधर बैठक जब खत्म हुई तो पदाधिकारी के पति एवं अन्य लोग सिविल लाइंस पहुंच गए। वहां जिस पदाधिकारी से बहस हुई थी उनपर हाथ उठा दिया गया। वहां संबंधित महिला पदाधिकारी का चश्मा भी टूट गया। हालांकि बाद में मामले का रफा दफा करने की तैयारी में भाजपा पदाधिकारी जुट गए। मामले की पुलिस में भी शिकायत नहीं की गई। इस बारे में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। जांच कर पार्टी पदाधिकारियों को उसकी रिपोर्ट देंगे।