{"_id":"6330600ff9d7836ac57311f2","slug":"fianc-took-obscene-photo-of-girl-threatened-to-make-it-viral-and-demanded-five-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : मंगेतर ने युवती की अश्लील फोटो ली, वायरल करने की धमकी देकर मांगे पांच लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : मंगेतर ने युवती की अश्लील फोटो ली, वायरल करने की धमकी देकर मांगे पांच लाख
Sun, 25 Sep 2022 07:35 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 25 Sep 2022 07:35 PM IST
सार
करेली में रहने वाली युवती की शादी धूमनगंज के रहने वाले हिमांशु सिंह के साथ तय हुई थी। जून महीने में सिविल लाइंस स्थित एक होटल में दोनों की सगाई हुई। युवती के पिता ने करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च किए।
विज्ञापन
girl, woman, woman crime, महिला, औरत, woman cry, tears
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
धूमनगंज के हरवारा इलाके में रहने वाले युवक ने सगाई के बाद अपनी मंगेतर की अश्लील फोटो ले ली। वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख मांगे। जब युवती ने यह बात बताई तो ससुराल वालों ने शादी तोड़ दी। युवती ने करेली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
करेली में रहने वाली युवती की शादी धूमनगंज के रहने वाले हिमांशु सिंह के साथ तय हुई थी। जून महीने में सिविल लाइंस स्थित एक होटल में दोनों की सगाई हुई। युवती के पिता ने करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च किए। इसके बाद हिमांशु और युवती के बीच बातें होने लगीं। एफआईआर के मुताबिक इसी दौरान हिमांशु ने फुसलाकर युवती की अश्लील फोटो ले लिया। कहा कि अब तक हमारी शादी होने वाली है।
विज्ञापन
अगले दिन उसने एक दोस्त के कमरे पर बुलाया तो युवती ने इनकार कर दिया। इसी दौरान दोनों के बीच झगड़ा हो गया। हिमांशु ने धमकी दी कि पांच लाख लाओ नहीं तो फोटो वायरल कर देंगे। युवती बुरी तरह से डर गई। उसने अपनी इज्जत का वास्ता दिया। कहा कि वह उसकी होने वाली बीवी है। वह ऐसा कैसे कर सकता है? लेकिन हिमांशु अपनी बात पर अड़ा रहा।
विज्ञापन
युवती ने तुरंत यह बात अपनी मां से बताई। घर वाले हिमांशु के घर पहुंचे। वहां पर घर वालों का व्यवहार भी पूरी तरह से बदल गया था। उन्होंने झगड़ा शुरू कर दिया और शादी तोड़ दी। युवती की तहरीर पर 23 सितंबर को करेली थाने में हिमांशु और उसके परिवार वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।