फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Female student molested in a moving car in Prayagraj; beaten by youths after she resisted.

Prayagraj : प्रयागराज में चलती कार में छात्रा के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर युवकों ने पीटा

Sat, 25 Jul 2026 06:20 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जगतपुर (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगतपुर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Jul 2026 06:20 PM IST
सार

उतरांव थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी का अपहरण करके चलती कारण में छेड़खानी और करने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों ने गांव के ही दो नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। 

विज्ञापन
Female student molested in a moving car in Prayagraj; beaten by youths after she resisted.
छेड़खानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उतरांव थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी का अपहरण करके चलती कारण में छेड़खानी और करने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों ने गांव के ही दो नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। घटना 23 जुलाई की है। तहरीर के मुताबिक कार सवार कुछ नकाबपोश युवकों ने मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गई एक किशोरी को रास्ते में बुलाकर उसका मुंह दबाकर काले रंग की कार में जबरन खींच कर बैठा लिया। नशीला पदार्थ सुंघाकर उसका उसके साथ छेडखानी करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने किशोरी की पिटाई कर दी। किसी तरह उनके चंगुल से जान बचाकर किशोरी जगतपुर पहुंची और एक युवक को जानकारी दी। इसके बाद युवक ने उसके पिता को सारी बात बताई।  

विज्ञापन


उतरांव थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी बृहस्पतिवार को सुबह 11:30 घर से कुछ दूरी पर स्थित मेडिकल स्टोर पर मां के लिए दवा लेने गई थी। तभी कुछ दूरी पर उसके बड़े पापा का लड़का काली रंग का कार लेकर रास्ते में खड़ा था। उसे इशारा देकर बुलाया। वह चली गई। आरोप हैं कि कार के पास पहुंचते ही उसका मुंह दबाकर जबरन कार में उसको बैठा लिए। सभी युवक नकाबपोश में थे। इसके बाद नशीला पदार्थ सुंघा दिया। जिससे वह बेहोशी हालत में हो गई। किशोरी ने दुष्कर्म की भी आशंका जताई है। 
विज्ञापन


इस दौरान उसके साथ छेड़खानी की गई। विरोध करने पर मारा पीटा गया। जब कार सरायइनायत थाना के मंदिर के पास पहुंची तो किसी का फोन कार में बैठे युवक के मोबाइल पर आया आया। इसके बाद कार रोककर सभी युवक नीचे उतर गए। इसके बाद किशोरी ने बाहर निकलकर शोर मचाया तो भीड़ जमा हो गई। मौका पाकर कार सवार वाहन के साथ भाग गए। इसी बीच एक परिचित युवक ने फोन करके किशोरी के पिता को जानकारी दी। आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद मुख्यमंत्री और डीजीपी समेत अन्य अधिकारियों को पत्र भेजा गया गया है। एसीपी हंडिया शेषधर पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला भूमि विवाद से जुड़ा है। फिलहाल किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed