फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Female constable's sister committed suicide by hanging herself

Prayagraj : महिला सिपाही की बहन ने फांसी लगाकर दी जान, दुपट्टे के सहारे लटका मिला शव

Wed, 07 Feb 2024 06:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 07 Feb 2024 06:44 PM IST
सार

पुलिस ने शव को नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कानपुर नगर की रहने वाली महिला सिपाही कादंबरी चौहान यहां ब्लॉक मुख्यालय मेजा के कर्मचारी कालोनी में एक कमरे में रहती है।

विज्ञापन
Female constable's sister committed suicide by hanging herself
Sucide

विस्तार

मेजा थाने में तैनात महिला सिपाही कादंबरी चौहान की बहन ने दुपट्टा का सहारा लेकर बुधवार शाम को कमरे के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर मौके पर मेजा थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय के साथ पहुंची महिला सिपाही कादंबरी फूट-फूट कर रो पड़ी। पुलिस ने शव को नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कानपुर नगर की रहने वाली महिला सिपाही कादंबरी चौहान यहां ब्लॉक मुख्यालय मेजा के कर्मचारी कालोनी में एक कमरे में रहती है।

विज्ञापन


अपने साथ अपनी छोटी बहन किरन (20) को भी रखी थी। बुधवार शाम को महिला सिपाही थाने पर ड्यूटी पर थी। इसी दौरान उसकी बहन किरन ने पंखे में दुपट्टा का सहारा लेकर फांसी के फंदे से झूल गई। जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना थाने पर पहुंची तो थानाध्यक्ष के साथ महिला सिपाही भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


बहन को फांसी के फंदे से झूलते देख वह फूट-फूटकर रो पड़ी। वह क्यों आत्महत्या की? यह पता नहीं चल सका है। वह अभी हाल ही में चार दिन पहले यहां आई थी। मेजा थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed