{"_id":"62f3f66e2e150416117681c6","slug":"female-candidate-named-in-the-case-of-copying-in-the-lekhpal-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : लेखपाल भर्ती परीक्षा में नकल के मामले नामजद महिला परीक्षार्थी ने गिरफ्तारी पर रोक के लिए दी अर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : लेखपाल भर्ती परीक्षा में नकल के मामले नामजद महिला परीक्षार्थी ने गिरफ्तारी पर रोक के लिए दी अर्जी
Wed, 10 Aug 2022 11:48 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:48 PM IST
सार
धूमनगंज की रहने वाली परीक्षार्थी रितू सिंह मूल रूप से पिपरी की रहने वाली है। एक अगस्त को घटना के बाद से ही वह फरार है। पुलिस अब तक उसका पता नहीं लगा सकी है। पुलिस का कहना है कि उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Prayagraj News : लेखपाल परीक्षा के दौरान करेली स्थित परीक्षा केंद्र पर हंगामे के बाद जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
लेखपाल भर्ती परीक्षा के दौरान करेली के चेतना गर्ल्स इंटर कॉलेज में नकल करती पकड़ी गई महिला परीक्षार्थी ने गिरफ्तारी पर रोक के लिए कोर्ट का रुख किया है। उसने अर्जी देकर गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की है। उधर करेली पुलिस तीन फरार आरोपियों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन
धूमनगंज की रहने वाली परीक्षार्थी रितू सिंह मूल रूप से पिपरी की रहने वाली है। एक अगस्त को घटना के बाद से ही वह फरार है। पुलिस अब तक उसका पता नहीं लगा सकी है। पुलिस का कहना है कि उसकी तलाश की जा रही है। उधर उसकी ओर से कोर्ट में अर्जी देकर गिरफ्तारी पर रोक की मांग की गई है।
विज्ञापन
इस मामले में प्रधानाचार्य शबनम परवीन समेत चार आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। जबकि उसका बेटा कासान समेत पांच अभी फरार हैं। इनमें एक अज्ञात आरोपी व परीक्षार्थी रितू भी हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कासान व दो अन्य नामजद आरोपियों के घरों के पते का सत्यापन कर लिया गया है। करेली पुलिस का कहना है कि जल्द ही एनबीडब्ल्यू जारी कराने के लिए कोर्ट में अर्जी दी जाएगी।
विज्ञापन